शिक्षक का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है इससे बढ़कर कोई कार्य नहीं : नीरज 

गंगा ग्लोबल बीएड कालेज के सत्र 2026-2028 का छः दिवसीय इनोग्रेशन सह ओरियंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ 
बेगूसराय । गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन के सत्र 2026-28 का छः दिवसीय इनोग्रेशन सह ओरियंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नीरज कुमार तथा सभी सहायक प्राध्यापकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ श्री कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं चार बार गोल्ड मेडल प्राप्त हो चुका है। शिक्षक का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। इससे बढ़कर कोई कार्य नहीं है। कन्हैया कुमार और कृतिप्रभा ने स्वागत भाषण के साथ अनुभव साझा किया।
सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं ने स्वागत किया। मेघना कुमारी आरती कुमारी रूची कुमारी कृति प्रभा शुभम कुमारी अनुपम कुमारी ने स्वागत गीत एवं मोटिवेशनल गीत के साथ दिनकर जी की रचना कलम आज उनकी जय बोल प्रस्तुत किया। महाविद्यालय गान और प्रार्थना के साथ  सौरभ कुमार सोनू कुमार रिकेश कुमार आदित्य कुमार निलेश कुमार आशीष कुमार तथा शिवम कुमार ने प्रस्तुत कर स्वागत किया। हारमोनियम पर संगत सुहानी कुमारी तथा नाल पर संगत नंदू मालाकार ने किया। सत्र 2026-28 के नए प्रशिक्षुओं ने एक दूसरे को अपना अपना परिचय दिया। मंच संचालन कार्यक्रम समन्वयक प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने किया। मौके पर सहायक प्राध्यापक प्रो सुधाकर पांडेय प्रो परवेज़ यूसुफ़ डॉ अंजली प्रो अमर कुमार प्रो विपिन कुमार डॉ कामायनी कुमारी प्रो कुन्दन कुमार डॉ राजवंत सिंह प्रो पिंटू कुमार के साथ आलोक कुमार कार्यालय कर्मी सहित अन्य सहयोगियों मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles