कांग्रेस पार्टी का मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

छात्रों के भविष्य के साथ सरकार कर रही है खिलवाड़ अपने हक के लिए कर रहे हैं प्रदर्शन  
बेगूसराय । कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान श्री गांधी सहित कांग्रेस नेताओं और छात्रों पर सरकार की सह पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय हमले के विरोध में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विचार मंच के अध्यक्ष राम पदार्थ यादव के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कैंटीन चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने तख्तियों और नारों के साथ शहर के हड़ताली चौक से कचहरी चौक होते हुए कैंटीन चौक पर पहुंचकर पुतला फूंका। श्री यादव ने बताया कि एक तरफ छात्रों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है वहीं दूसरी तरफ सरकार उन छात्रों पर पाशविक अत्याचार कर रही है जो अपने हक के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।
बीते दिनों छात्रों की आवाज के हक में जब श्री गांधी ने अपनी सहमति और समर्थन देने उनके बीच पहुंचे तो सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने उनके साथ जो व्यवहार किया है वो लोकतंत्र के इतिहास का एक पन्ना है।  पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह रत्नेश कुमार टुल्लू मोहित सिंह आदि ने कहा कि सरकार अघोषित आपातकाल चला रही है जहां हक और न्याय की बात करना गुनाह हो गया है। जो व्यवहार राहुल गांधी के साथ किया गया है उसकी कीमत इस सरकार को चुकानी होगी। संघर्ष की इस चिंगारी को हम तबतक जलाए रखेंगे जबतक छात्रों को उनका हक नहीं मिल जाता और श्री गांधी पर पड़ी हर लाठी का हिसाब नहीं हो जाता है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह अजय चौधरी शंभू सिंह अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो जफर लीगल सेल जिलाध्यक्ष संजय सम्राट कमल सहनी सावर कुमार कुमार रत्नेश टुल्लू आनंद प्रेम सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles