
गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर स्थित दिनकर सभागार में डॉ मंगलदेव पांडेय का शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया
विद्यालम में एनसीईआरटी की पढ़ाई जाएगी पुस्तक केवल पठन पाठन का किया जाएगा कार्य
किताब कलम स्कूल ड्रेस आदि का विक्रय नहीं करेगा विद्यालय
बेगूसराय । गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर स्थित दिनकर सभागार में ब्रजेश कुमार फाउण्डेशन ने अपने प्रथम अध्यक्ष डॉ मंगलव मंगलदेव पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित किया । ज्ञातव्य हो कि डाॅ मंगलदेव पांडेय नेतरहाट विद्यालय के पूर्व प्राचार्य थे। सेवानिवृत होने के पश्चात् उनका सानिध्य गंगा ग्लोबल परिवार को मिला जहां उन्हें अध्यक्ष के रूप में प्रबंधन अविभावक के रूप में प्रेरणा दायक रहा। ट्रस्टी व बिहार विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2011 से शिक्षा का अलख जगाने का प्रयास किया और डॉ मंगलदेव पांडेय का सानिध्य प्राप्त हुआ। गंगा ग्लोबल स्कूल रमजानपुर की स्थापना के समय प्रबंधन समिति की बैठक में उन्होंने प्रस्ताव रखा कि विद्यालय में एनसीईआरटी की पुस्तक चलाया जाएगा जहां किताब कलम स्कूल ड्रेस आदि का विक्रय विद्यालय नहीं करेगा। यहाँ केवल पठन पाठन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने अपना काम स्वयं करने की आदत डाली। कार्यरत शिक्षक व प्राध्यापकों की भी उन्हें चिंता रहती थी उनके प्रयास से ही ईपीएफ का प्रावधान आज भी चल रहा है। एक शिक्षक का दायित्व क्या हो कैसा हो कैसे एक बेहतर समाज का निर्माण कर सके इसपर गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। एक शिक्षक अपने जीवन में कितना प्रेरणादायक हो सकता है आप सभी उनके उद्देश्यों को पूरा करें। उनके प्रयास को सफल बनाएं एक बेहतर समाज निर्माण में योगदान दें।
आने वाले दिनों में उन्होंने प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने की बात कही। शिक्षा के क्षेत्र में ये परिसर शिक्षित समाज समृद्ध समाज की कल्पना को साकार करे। सभा में गंगा ग्लोबल बीएड काॅलेज के प्राचार्य डाॅ नीरज कुमार एमबीए काॅलेज की प्राचार्य डाॅ सुधा झा गंगा ग्लोबल स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार तथा गंगा ग्लोबल स्कूल बलिया की प्राचार्य प्रियंका शर्मा के साथ ट्रस्ट के सदस्य व बिहार विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार परिसर के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षकों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए संस्मरण व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सभा की समाप्ति की गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सभी संस्थान ने अलग अलग अपने प्रशिक्षुओं के साथ आयोजित किया। सैकड़ो वर्षों तक यादों और आदर्श को जिंदा रखने के लिए परिसर में एक तैल्य चित्र लगाया जाएगा। मंच संचालन प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने किया। मौके पर डॉ सुधाकर पांडेय प्रो विपिन कुमार डॉ अंजली डॉ कामायनी कुमारी डॉ राजवंत सिंह ने अपने संस्मरण साझा किए।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











