माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कारगिल विजय दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वीर सैनिकों को किया नमन

स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधारोपण कर दिया हरित भारत का संदेश 
बेगूसराय । माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अपनी भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बीएमपी परिसर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन कर कारगिल के अमर वीर सैनिकों को नमन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत भाषण गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर यह संदेश दिया कि हमारे सैनिकों का साहस त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीएसएफ-2 की डीएसपी पिंकी कुमारी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने बच्चों से देशप्रेम अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जैसे हमारे सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं वैसे ही हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह प्रकृति और पर्यावरण की भी रक्षा करे। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बच्चों ने अपने अभिनय और नृत्य के माध्यम से कारगिल के वीर जवानों के साहस और बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का मन जीत लिया। बच्चों का आत्मविश्वास अनुशासन और मंच पर शानदार प्रदर्शन सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ शीतल देवा ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों का साहस और समर्पण हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ मनीष देवा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल शिक्षा देना नहीं बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जोड़ना है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles