
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु पसंद भवन में भव्य आयोजन
सच्ची शिक्षा मनुष्य के जीवन में श्रेष्ठ संस्कार एवं सकारात्मक परिवर्तन लाती है
बेगूसराय । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु पसंद भवन में भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिक्षक दिवस के अवसर पर उपस्थित जिले के लगभग 30 सम्माननीय शिक्षकों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर सेवाकेंद्र की संचालिका बीके कंचन दीदी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम पवित्रता सत्यता निःस्वार्थ कर्म एवं प्रसन्नता जैसे दिव्य गुणों को अपनाने का संदेश दिया। साथ ही शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्ची शिक्षा मनुष्य के जीवन में श्रेष्ठ संस्कार एवं सकारात्मक परिवर्तन लाती है। शिक्षकों एवं गुरूओं अपने ज्ञान संस्कार एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। सभी शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार एवं शुभकामनाएँ व्यक्त की।
सेंटजोशेफ स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक कुमार ने अपने प्रेरणादाई उदबोधन में कहा कि जिन्होंने जीवन में हम सबको जो कुछ सिखाए वो सभी हमारे शिक्षक है हम ब्रह्माकुमारीज़ के सभी भाई और बहनों इनकी जो जीवन शैली है जिस तरह की जिंदगी जी रहे है इनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मै संस्था का मुख्यालय माउंट आबू गया हूं वहां से भी मैने सेवा की भावना को सिखा। विकास विद्यालय के प्राचार्य राजकिशोर ने कहा कि मैं आभार व्यक्त करता हु सभी लोगों को कंचन दीदी को जिनके कारण मै इस मंच पर आया हु। वास्तव में यहाँ एक विशेष शक्ति अवश्य हैं इतनी भारी संख्या में लोग उपस्थित होने के बाबजूद भी इतनी शांति है कि ऐसा लगता है प्रकृति की खुशबू आ रही लोग प्रेम से सुन रहे है कोई आवाज नहीं हो रही है इससे पता चलता है कि यह कोई विशेष शक्ति है यह सहयोग का भाव है ममता का भाव है प्रेम का भाव है ये मुझे इस संस्था का अच्छा लगता है। बेगूसराय मध्य विद्यालय के राजेश कुमार ने कहा कि ब्रह्मकुमारी बहनों ने जो कदम उठाया जगह जगह जाकर 10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान के लिए सभी को जागरूक कर रही है हमारे समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है मै इनके कार्य से बेहद प्रभावित हूं। मौके पर श्रीकृष्ण के दिव्य लीला चरित्र झांकी नृत्य एवं आध्यात्मिक संदेशों को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया और पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











