
AI शैक्षिक भविष्य का हिस्सा है, चुनौती नहीं : डॉ भगवान प्रसाद सिन्हा
AI के द्वारा दिया गया उत्तर सही और तार्किक है कि नहीं ये देखना शिक्षक का काम
बेगूसराय । कृत्रिम बुद्धिमत्ता शैक्षिक प्रतिमान का रूपांतरण विषय पर आधारित गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन ने अपने 13वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय सेमिनार व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता डॉ भगवान प्रसाद सिन्हा ने मनुष्य के विकास की यात्रा को विस्तार से बताया कि हर बदलाव से लोग डर जाते हैं और विकास में पीछे रह जाते हैं। AI के संबंध में कहा कि AI शैक्षिक भविष्य का हिस्सा है चुनौती नहीं है लोग यथास्थिति में रहना पसंद करते हैं नई चीजों को अपनाने की जरूरत है।
AI सामूहिक मस्तिष्क का समावेश करता है इसका प्रयोग करना सीखना चाहिए। इसे क्लास रूम तक ले जाएं इसका सकारात्मक उपयोग बच्चों को सीखाएं। शिक्षक सुकुमार सहनी ने इसके उपयोग को अपने अनुभवों के साथ साझा करते हुए बताया कि शिक्षकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। AI के द्वारा दिया गया उत्तर सही और तार्किक है कि नहीं ये देखना शिक्षक का काम है। प्राचार्य डॉ नीरज कुमार ने अपने संबोधन में 13 वर्षों की यात्रा को साझा किए। अपने पूर्व प्राचार्य के कार्यकाल को याद करते हुए अपने महाविद्यालय के पांचों गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को याद किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने 13वें स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि स्थापना दिवस को सार्थक और यादगार बनाने के लिए AI से संबंधित विषय पर सेमिनार रखा गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आगत अतिथियों का स्वागत ब्रजेश कुमार फाउंडेशन के सचिव अखिलेश कुमार तथा प्राचार्य डॉ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया वहीं सचिव ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी। मंच संचालन सहायक प्राध्यापक प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने किया। स्वागत गीत व समूह गीत शौर्या मेहता शिप्रा राय सोनम प्रिया सिद्धि भारती भानू प्रिया काजल कुमारी रिशव कुमार अंकिता कुमारी स्वर्ण प्रिया ने प्रस्तुत किया। सहयोग के लिए संगीत प्रशिक्षिका सुहानी कुमारी आर्गन वादक अमित कुमार तथा नाल वादक नन्द कुमार मालाकार को धन्यवाद दिया। सेमिनार के विषय पर आधारित लघु नाटक- After the Answer की प्रस्तुति के लिए प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी। मौके पर पूर्व प्रशिक्षु चन्दन कुमार सौरभ कुमार नीतू कुमारी सरविंद कुमार मोनी मोनाली मो.फैजल, बीना कुमारी राजा कुमार राकेश रंजन रौशन कुमार पूजा कुमारी अलका बाला सिन्हा अलका कुमारी राहुल कुमार अरूण कुमार अशोक कुमार लक्ष्मण कुमार कुमारी चित्रा वैशाली तान्या स्वीटी कुमारी रूपांजली चांदनी प्रवीण अभिनव कुमार करन कुमार सहनी विकास कुमार अंकित कुमार गौरी शंकर कुमार रवि प्रभात अमन कुमार कृष्णा कुमार प्राध्यापक गण तथा वर्तमान प्रशिक्षु सहित अन्य मौजूद थे।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











