माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर बच्चों ने दिया स्वच्छता से संकल्प तक स्वच्छता का संदेश

गांधी जी ने हमें सिखाया कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है
बेगूसराय । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर
स्वच्छता अनुशासन और जागरूकता के संदेश के साथ माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधी जी के विचारों को अपने कार्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के तहत कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई की और डस्टबिन को व्यवस्थित स्थान पर रखकर स्वच्छ एवं सुंदर परिसर का संदेश दिया। इसके बाद जूनियर एवं प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकाली। न्यू बिल्डिंग से शुरू हुई रैली ओल्ड बिल्डिंग स्थित ऑडिटोरियम तक पहुँची। रैली के दौरान बच्चों ने स्वच्छता और गांधी जी के विचारों से जुड़े संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। ऑडिटोरियम में पहुँचने के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय की प्राचार्या डॉ शीतल देवा ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि गांधी जी ने हमें सिखाया कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है।
आज बच्चों ने स्वच्छता अभियान और रैली के माध्यम से उनके विचारों को अपने कार्यों में उतारने का सुंदर प्रयास किया। हमारा उद्देश्य है कि बच्चे स्वच्छता को केवल एक दिन का अभियान न मानकर अपने जीवन की आदत बनाएँ। निदेशक डॉ मनीष देवा ने कहा कि गांधी जयंती पर यह आयोजन बच्चों में स्वच्छता अनुशासन जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला रहा। महात्मा गांधी के विचार आज भी बच्चों के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। आज विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली के माध्यम से जिम्मेदारी और अनुशासन का संदेश दिया। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर देते हैं। मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles