
प्रशिक्षण का उद्देश्य: श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न अधिनियमों एवं योजनाओं का करना है व्यापक प्रचार प्रसार
बेगूसराय। श्रम संसाधन विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संयुक्त श्रम भवन में श्रम कल्याण दिवस के रूप में किया गया।
श्रम अधीक्षक एवं बेगूसराय जिलान्तर्गत पदस्थापित सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न श्रम अधिनियमों एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रशिक्षण के लिए उपस्थित श्रमिकों को प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का ध्येय श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न अधिनियमों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करना है जिससे कि अधिकाधिक श्रमिक इन अधिनियमों एवं योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

इस कार्यक्रम में श्रमिक संघों की ओर से अंजनी कुमार सिंह सचिव चुनचुन राय अध्यक्ष डाॅ एहतेषाम उल हक अंसारी अध्यक्ष बीड़ी मजदूर संघ संजय गौतम सचिव नागरिक कल्याण संस्थान रामानन्द सागर जिला मंत्री बाल श्रमिक विद्यालय शक्षक संघ एवं कौशल किशोर विकल मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी वैशाली समाज कल्याण संस्थान आदि यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए। उपस्थित सभी यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करनेे के लिए विभिन्न श्रम विधानों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन उप श्रमायुक्त के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप श्रमायुक्त श्रम अधीक्षक उपस्थित श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों एवं श्रमिकों द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में आए हुए अतिथियों एवं श्रमिकों का स्वागत श्रम अधीक्षक द्वारा किया गया।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
