माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर बच्चों की अनूठी पहल

नवाचार और संस्कार का अदभुत संगम 
बेगूसराय। विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह जागरूकता और उत्सव के साथ माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष प्रातःकालीन सभा से हुई जिसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। प्रातःकालीन सभा में बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर सुंदर भाषण प्रस्तुत किए। छोटे छोटे बच्चों ने एक मनमोहक नाटक के माध्यम से प्लास्टिक का उपयोग बंद करें पेपर बैग अपनाएं और पृथ्वी हमारी माता है जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए।
इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति हमारी पृथ्वी पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने दिखाया कि किस प्रकार मनुष्य द्वारा फैलाया गया प्रदूषण विशेष रूप से प्लास्टिक हमारी पृथ्वी के लिए घातक है। बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि हमें अपनी पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त बनाना होगा और उसकी रक्षा करनी होगी। विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से पेड़ों के महत्व को दर्शाते हुए बताया कि यदि पेड़ कटते हैं तो उससे अधिक पेड़ लगाना हमारा कर्तव्य है। पूरे दिन विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी कक्षाओं के बच्चों ने पुराने अखबार न्यूज़पेपर और चार्ट पेपर से पेपर बैग बनाए और उन पर प्लास्टिक का उपयोग न करें जैसे संदेश लिखे।
इसके साथ ही कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर और खेल मैदान में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ शीतल देवा ने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और इसकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हमें अपने छोटे छोटे प्रयासों से पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेना चाहिए। विद्यालय के निदेशक डॉ मनीष देवा ने कहा कि यदि बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो जाए तो हमारा भविष्य सुरक्षित और हरित होगा। यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक रहा और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश देकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles