गंगा ग्लोबल बीएड कालेज ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कहा,स्वयं के लिए समय निकालना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

योग प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा में किया जा सकता परिवर्तित 

बेगूसराय । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रशिक्षुओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए योग शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन के दिनकर सभागार में किया गया। योग का अभ्यास खेल व योग प्रशिक्षक प्रो पिंटू कुमार ने करवाया। उन्होंने सूर्य नमस्कार आसनों के साथ प्राणायाम में अनुलोम विलोम का अभ्यास के साथ इसके लाभ बताए। गोष्ठी का संचालन कार्यक्रम प्रभारी प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने किया और कहा कि स्वयं के लिए समय निकालना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

आज व्यस्त जीवन और भागदौड़ के बीच मन में अनचाहा नकारात्मक विचार आना स्वाभाविक है किंतु योग प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से इन विचारों को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित किया जा सकता है। गोष्ठी में सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु आनन्द मिश्रा सिद्धि भारती राजन कुमार निधि कुमारी गोविंद कुमार अनीशा कुमारी रौशनी सिन्हा किसलय कुमार विनित कुमार स्वीटी कुमारी अंजली कुमारी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि हमें योग के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है। मौके पर चन्दन कुमार सहित अन्य प्रशिक्षु उपस्थित थे।

CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles