
उपलब्धि : उड़ान इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई क्लस्टर–III वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
वॉलीबॉल चैंपियनशिप में 36 टीमों के बीच अंडर-17 बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन कर प्राप्त किया तृतीय स्थान जीता कांस्य पदक
बेगूसराय। उड़ान इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी स्थापना के मात्र 14 वर्षों में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। आपको बता दें कि 18 से 22 जुलाई तक मानव भारती हेरिटेज स्कूल चांद कैमूर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर–III वॉलीबॉल चैंपियनशिप में 36 टीमों के बीच विद्यालय की अंडर-17 बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीत कर विद्यालय एवं बेगूसराय का गौरव बढ़ाया। गौरतलब बात यह है कि पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अनुशासन टीम भावना एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए सेमीफाइनल तक का सफल सफर तय किया। इस उपलब्धि के पिछे विद्यालय के कोच गौरव आनंद का उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन तथा टीम मैनेजर अभिनव कुमार का सतत उत्साहवर्धन अनुशासित नेतृत्व एवं खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने दोनों के समर्पण एवं अथक प्रयासों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत प्रशिक्षकों के समर्पण एवं विद्यालय की खेल संस्कृति का परिणाम है। प्रधानाचार्य सीमांतो राय ने इसे विद्यालय परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी तथा उड़ान इंटरनेशनल स्कूल खेल जगत में नई ऊंचाइयां प्राप्त करता रहेगा। मौके पर उप प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडेय उप प्रधानाचार्या गर्गी चौधरी विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों संस्कृत विभागाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हीरा राय सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों कोच एवं टीम मैनेजर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











