राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 12 सितंबर को,5,000 से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित

20 बेंचों का किया गया गठन, बेगूसराय मुख्यालय में 15 तो 4 बेंच अनुमंडल न्यायालय बखरी मंझौल तेघड़ा एवं बलिया में वहीं 1 बेंच बरौनी रेलवे न्यायालय में गठित
01 सितंबर से ही प्री लिटिगेशन एवं प्री सिटिंग के माध्यम से मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया है प्रारंभ 
बेगूसराय । राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली की सफलता एवं अधिकाधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री ऋषिकांत की अध्यक्षता में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि आगामी 12 सितंबर को वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर 01 सितंबर से ही प्री लिटिगेशन एवं प्री सिटिंग के माध्यम से मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। डीएलएसए के एडीआर भवन में प्रतिदिन विशेष बेंच के माध्यम से ई चालान न्यायालय संबंधी मामले बैंक ऋण विद्युत नापतौल चेक बाउंस सहित विभिन्न सुलहनीय मामलों के समाधान की प्रक्रिया जारी है। इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 20 बेंचों का गठन किया गया है। इनमें 15 बेंच बेगूसराय मुख्यालय में 4 बेंच अनुमंडल न्यायालय क्रमशः बखरी मंझौल तेघड़ा एवं बलिया में तथा 1 बेंच बरौनी रेलवे न्यायालय में गठित किया गया है। वहीं ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए दिनकर भवन में 3 विशेष बेंच बनाए गए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति आम लोगों को जागरूक करने तथा उन्हें अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन और लोक अदालत में आने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पारा विधिक स्वयंसेवकों पीएलवी द्वारा गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है जिससे कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन करा सकें। उन्होंने बताया कि इस बार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 5,000 से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जिले के आम नागरिकों से अपील की कि जिनके मामले सुलहनीय हैं वे 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कराएं। लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निष्पादन आपसी सहमति से किया जाता है जिससे पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होती है तथा आपसी सद्भाव भी कायम रहता है। उन्होंने आम लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा इसे सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश करूणानिधि प्रसाद ने भी मीडिया कर्मियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार में सहयोग करने की अपील की।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles