
नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु पसंद भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
भक्ति भाव में भाव विहोर हुए श्रोता
बेगूसराय। नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के बिहार एवं झारखंड की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी रानी दीदी का प्रथम दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु पसंद भवन में शुभागमन हुआ। उनके आगमन से सेवाकेंद्र पर ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया साथ ही दीदी का जन्मदिवस प्रेम स्नेह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेवाकेंद्र की संचालिका बीके कंचन दीदी ने अपने हृदय के उद्गागार व्यक्त करते हुए रानी दीदी से प्राप्त स्नेह मार्गदर्शन एवं पालना के अपने अनुभव को साझा किए। उन्होंने दीदी के सान्निध्य से प्राप्त प्रेरणा और सहयोग के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर बहनों ने एक एक करके रानी दीदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी।
प्रियंका बहन ने मधुर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया। दीदी को स्नेहपूर्वक सजाने और शुभकामनाएं देने के सुंदर दृश्यों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में अरेराज से पधारी बीके मीना दीदी दिल्ली से बीके गुड्डू दीदी मुजफ्फरपुर से बीके सीता दीदी बीके अरविंद भाई बीके इंद्रेश भाई तथा मुख्यालय माउंट आबू से बीके संजू भाई की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के समापन पर सभी दीदी को चुनरी एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया उसके पश्चात उपस्थित सभी भाई बहनों ने दीदी से दिव्य दृष्टि एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। ईश्वरीय प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को सौभाग्यशाली अनुभव किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर रानी दीदी का आगमन सभी के लिए खुशी और प्रेरणा का विशेष क्षण रहा। पूरे कार्यक्रम में प्रेम आत्मीयता और आध्यात्मिक उल्लास की सुंदर झलक देखने को मिली लोग भक्ति भाव से झूम उठे।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











