दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : डीएम

भीड़ वाले स्थलों पर यातायात पार्किंग पर्याप्त रोशनी तथा साफ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा 
बेगूसराय । दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले में विधि व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पूजा स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से डीएम रिची पांडेय एवं एसपी मनीष द्वारा बलिया अनुमंडल अंतर्गत बलिया बाजार सहित साहेबपुर कमाल प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के  क्रम में उन्होंने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के आवागमन भीड़ नियंत्रण सुरक्षा व्यवस्था प्रकाश साफ सफाई पेयजल विद्युत व्यवस्था अग्नि सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा निर्धारित मानकों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीड़ वाले स्थलों पर यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था पर्याप्त रोशनी तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक तैयारी रखने का निर्देश दिया गया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को पूजा स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती नियमित गश्ती तथा भीड़ एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पूजा समितियों से भी प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की। मौके पर बलिया अनुमंडल पदाधिकारी अजय यादव पुलिस उपाधीक्षक नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles