
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है
बेगूसराय । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के कार्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि एवं स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उपस्थित होकर दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा स्वच्छता और सामाजिक समरसता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी वहीं शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण जीवन और दृढ़ नेतृत्व से देश के सामने ईमानदार सार्वजनिक जीवन की मिसाल पेश की। वर्तमान समय में उनके विचारों और आदर्शों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने समाज में आपसी भाईचारा सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कुमार रत्नेश टुल्लू ने किया। मौके पर फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों सामाजिक कार्यकर्ताओं गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। राम पदार्थ यादव कुष्मेश शांडिल्य ओम प्रकाश सिंह धर्मराज साहनी आनंद प्रेम अभिषेक कुमार चौधरी महतो धीरज कुमार एकनाथ पाठक मिथिलेश सिंह सावर कुमार राजकुमार राय मो इम्तियाज विमल झा अजय कुमार सुजीत कुमार गरीब दास जय नारायण सुजीत कुमार अजय कुमार रंजीत अंशुमली मुंशी पासवान रामदेव झा आर्यन राज राजेश साह सहित अन्य मौजूद थे।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











