
लोक आस्था सूर्योपासना का महान छठ महापर्व उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न, मुंगेर के गंगा तट पर हुई थी छठ पर्व की शुरुआत
परिवार की सुख शांति और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य प्राकृतिक पर्यावरण के लिए रखा जाता है यह व्रत
ऐसा माना जाता है छठ महापर्व की शुरुआत बिहार के मुंगेर में गंगा तट पर हुई थी जहां आज भी सीता चरण मंदिर मौजूद है
बेगूसराय । लोक आस्था सूर्योपासना का चार दिवसीय महान छठ महापर्व पर छठव्रती और श्रद्धालुओं ने शहर के बड़ी पोखर स्थित घाट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना किया। छठ पर्व को लेकर लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही थी क्या बच्चे क्या बूढ़े सबों में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की ललक उत्साहित कर रहा था। अर्घ्य के समय लोग माथे पर डाला दौरा लेकर घाट की ओर जा रहे थे तो कोई दंड प्रणाम कर जा रहा था वहीं धूप दीप अगरबत्ती की खुशबू से चहुंओर भवतिमय वातावरण बना हुआ था। सालों भर लोग बेसब्री से इस पर्व का इंतजार करते रहते हैं खासकर बिहार वासियों के लिए यह पर्व अपने आप में हर पर्व से कुछ अलग मायने रखता है लोगों को इस पर्व में अपनी माटी की खुशबू सुदूर प्रांत से किसी भी परिस्थिति में खींच कर ले आता है। मन्नते पूरा करने वाली छठ माता का कुछ अलग ही स्थान है क्योंकि भगवान भास्कर जागृत देवता हैं जो साक्षात दिखाई पड़ते हैं और अपने भक्तों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं उसकी हर मनोकामना जल्द पूरा करते हैं। इस महापर्व की पौराणिक कथा ही ऐसी है कि लोगों को अचंभित भावबिह्वल कर देता है।
छठ पर्व मुख्य रूप से भगवान सूर्य और षष्ठी देवी छठी मैया की उपासना का चार दिवसीय महापर्व है जिसे पृथ्वी पर जीवन ऊर्जा और प्रकाश के लिए आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।
छठ पर्व मनाने के मुख्य कारण और मान्यताएंआपको बता दें कि सूर्य देव की उपासना हिंदू धर्म में सूर्य देव को जीवन स्वास्थ्य ऊर्जा और समृद्धि का मुख्य आधार माना जाता है। अस्त होते और उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है। छठी मैया और संतान की रक्षा पुराणों में षष्ठी देवी छठी मैया को संतानों की रक्षिका और दीर्घायु प्रदान करने वाली देवी माना गया है। परिवार की सुख शांति और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखा जाता है। प्राकृतिक और पर्यावरण से जुड़ाव इस पर्व में बांस के सूप टोकरी मिट्टी का चूल्हा गन्ना नारियल और मौसमी फलों का उपयोग होता है जो प्रकृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के गहरे तालमेल को दर्शाता है। महाभारत कालीन मान्यता के लोक कथाओं के अनुसार अंग प्रदेश में दानवीर कर्ण द्वारा सूर्य देव की उपासना और कमर तक पानी में खड़े होकर अर्घ्य देने की परंपरा से भी इस पर्व की शुरुआत मानी जाती है। 

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है :
छठ मूल रूप से सूर्य देव की आराधना का चार दिवसीय अनुष्ठान है जो केवल पूजा पाठ नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति अगाध कृतज्ञता व्यक्त करती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार छठी मैया को भगवान सूर्य देव की बहन और ब्रह्मा जी की मानस पुत्री माना जाता है। संरक्षक इन्हें बच्चों की रक्षा करने वाली और दीर्घायु संतान सुख देने वाली देवी माना जाता है।अन्य नाम इन्हें षष्ठी मैया कात्यायनी देवी और अलग अलग क्षेत्रों में सबिता माई या रनबे माय के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के अनुसार सबसे पहले छठ पूजा माता सीता ने की थी। माता सीता और भगवान राम त्रेतायुग में जब भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद रावण का वध करके अयोध्या लौटे, तब उन्हें ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए ऋषि मुद्गल के आदेश पर कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को माता सीता के साथ छठ का व्रत और सूर्यदेव की उपासना की थी। ऐसा माना जाता है कि इसकी शुरुआत बिहार के मुंगेर में गंगा तट पर हुई थी जहाँ आज भी सीता चरण मंदिर मौजूद है। राजा प्रियव्रत कौन एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार प्रियव्रत नामक राजा को कोई संतान नहीं थी। उन्होंने महर्षि कश्यप के कहने पर पुत्रयेष्टि यज्ञ कराया और कार्तिक शुक्ल षष्ठी को प्रजा के साथ मिलकर यह व्रत किया था। ऐसा करने पर उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। सूर्यपुत्र कर्ण और द्रौपदी महाभारत काल में सूर्यपुत्र कर्ण ने सबसे पहले प्रतिदिन घंटों जल में खड़े होकर सूर्यदेव की पूजा और अर्घ्य देना शुरू किया था। इसके अलावा महाभारत में ही जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गए थे तब द्रौपदी ने भी छठ व्रत रखा था जिससे उनके सारे संकट दूर हुए।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











