सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिया उचित दिशा निर्देश 

अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान करें सुनिश्चित 
बेगूसराय । सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हाईवे सुरक्षा को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन के उद्देश्य से डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्कफोर्स के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। पूर्व में गठित विशेष टीमों द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर किए जा रहे निरीक्षण अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान तथा यातायात प्रबंधन से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो।
राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे अवैध अतिक्रमण अनधिकृत ढाबों दुकानों तथा अन्य अवैध संरचनाओं के विरुद्ध चल रही कार्रवाई की प्रगति पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ऐसे अवैध निर्माणों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हाईवे सुरक्षा एवं निगरानी के लिए गठित विशेष दलों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि मोटर वाहन निरीक्षक ईएसआई एवं संबंधित थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्राधिकार में नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं डीएसपी ट्रैफिक को गठित टीमों की सतत निगरानी एवं कार्रवाई की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में गठित टीमों द्वारा प्रतिदिन की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा जारी रखने का भी निर्णय लिया गया वहीं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सके। बैठक में एसपी मनीष नगर आयुक्त नगर निगम सिविल सर्जन जिला भू अर्जन पदाधिकारी सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सभी अनुमंडल पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles