
उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने एसजीएफआई गेम्स में बिखेरा शानदार जलवा,स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक जीत बढ़ाया विद्यालय का मान
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बढ़ी उम्मीदें
बेगूसराय । उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल अनुशासन और अदम्य उत्साह का प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता अर्जित किया है। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक जीतकर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के दौरान बीपी+2 विद्यालय खेल भवन सह व्यायामशाला में आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में अंडर-14 के देवनीत दिव्यांशु हर्ष एवं आदित्य राज तथा अंडर 17 के रियाज मनीयर एवं पार्थ शामिल थे। रजत पदक में अंडर 14 के राज हर्ष एवं केशव राज तथा अंडर 17 के प्रियांशु राज ने प्राप्त किया जबकि कांस्य पदक को अंडर 14 के देवांशु कुमार देव गौरव राज एवं हर्षित अग्रवाल ने अपने नाम किया।
विद्यालय के खेल प्रशिक्षक लक्ष्मण कुमार सिंह के कुशल प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन तथा खेल प्रमुख अभिनव कुमार के विशेष सहयोग और सक्रिय भूमिका से खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। निदेशक सुमन सौरभ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना विद्यालय की प्राथमिकता है। प्रधानाचार्य शिमोंता राय ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। हमें विश्वास है कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण सभी शिक्षकगण शिक्षकेतर कर्मचारी तथा संस्कृत विभागाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हीरा राय सहित अन्य मौजूद थे।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











