गाँधी जी के स्वच्छता एवं नशामुक्ति का संदेश एनएसएस स्वयं सेवकों ने गोद ग्राम सिउरी में दिया

नशा आज के समाज की सबसे बड़ी समस्या है
बेगूसराय । गाँधी जी के स्वच्छता एवं नशामुक्ति का संदेश स्वच्छता पखवाड़ा के नौवें दिन गाँधी जयंती के अवसर पर रामचरित्र सिंह महाविद्यालय मंझौल के राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों ने गोद ग्राम सिउरी में दिया। गाँधी जी के स्वच्छ भारत के सपनों का संदेश गोद ग्राम में फैलाने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति मोहल्ला एवं अल्पसंख्यक बस्ती में साफ सफाई किया। नशा आज के समाज की सबसे बड़ी समस्या है।
सरकार के नशामुक्ति अभियान को बढ़ावा देते हुए एनएसएस स्वयं सेवकों ने नशा मुक्ति पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया एवं सभी सरकारी संस्थानों में स्वच्छता एवं नशामुक्ति से सम्बंधित पोस्टर लगा कर समाज में जगरूकता फैलाई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो कमलेश कुमार ने एनएसएस वालंटियर के इस कार्यक्रम के लिए सराहना की और कहा कि एनएसएस की दोनों इकाईयां समाज में बेहतर कार्यक्रम कर रही है। राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। इकाई  के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बिपिन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में जन जगरूकता फैलाना है आज हम उस लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम का नेतृव कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार पासवान ने किया। डॉ दस्तगीर आलम डॉ रुस्तम अली वालंटियर कारण साक्षी गुलाफाम मीनाक्षी सोनू निखिल शिवम सिमरन साहिबा मधुमिता अंशु हिमांशु  सहित अन्य वालंटियर की सक्रिय भागीदारी रही।
जागरूकता फैला लिया संकल्प
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles