रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री 

चुरा गुड़ सत्तू हाइजिन किट सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई 
बेगूसराय । बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच बलिया प्रखंड के दीयारा क्षेत्र ताजपुर पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र में मेगा कैंप लगाकर राहत सामग्री का वितरण जिलाधिकारी सह रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष के निरंतर प्रयास एवं मार्गदर्शन में किया गया। बलिया एसडीएम अजय यादव के नेतृत्व में सुदूर बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में सभी बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण अनोखे ढंग से किया गया। बलिया के सीओ सीडीपीओ और आंगनबाड़ी सेविका ने पूरे बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में पूर्व सर्वेक्षण किए तथा अत्यधिक प्रभावित गरीब दलित महादलित पिछड़ों की सूची तैयार करायी गई। पूर्व तैयार सूची के अनुसार स्थानीय गर्भवती एवं वृद्ध महिलाओं को राहत सामग्री वितरित की गई। शेष भवानंदपुर बिशनपुर सैदपुर नौरंगा दीयारा शादीपुर तथा अन्य गांव में राहत सामग्री घर घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस बार का वितरण सही हाथों में समेकित रूप से किया गया जिसमें150 पैकेट चुरा+गुड 800 पैकेट चना के सत्तू हाइजीन किट 50 बच्चों के लिए चार हज़ार बिस्किट पैकेट्स सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। मौके पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष डॉ नलिनी रंजन सदस्य चन्द्रशीला अधिवक्ता अंजनी शरण मनोज कुमार रत्नेश जी संजीव रे अजय कुमार सहित एसडीएम बलिया डीएसपी सुबोध कुमार थाना प्रभारी सदल बल सीडीपीओ सीओ सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles