राज्यस्तरीय नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ लाइव प्रसारण के माध्यम से एसबीएसएस कॉलेज में किया 

युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना 
नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना 
बेगूसराय । मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग  पटना के निर्देश के आलोक में 27 अक्टूबर से 26 नवम्बर एक माह तक संचालित होने वाले नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ एसबीएसएस कॉलेज में किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। आपको बता दें कि अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ पटना में मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एसबीएसएस कॉलेज में किया गया जिसमें पदाधिकारियों कर्मियों एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई जिसे उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर नशे से दूर रहने दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया गया। गौरतलब बात है कि इस अभियान के तहत निर्धारित अवधि में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के सामाजिक शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों से अवगत कराने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए विद्यार्थियों युवाओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया। मौके पर अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार अधीक्षक मद्यनिषेध सुमन कुमार सिंह तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles