ऐतिहासिक होगा 24 नवंबर को सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से भव्य एवं सफल बनाने की अपील : नंदलाल 

नीतीश कुमार इसी पद को संभाले और न्याय के साथ विकास यात्रा की शुरुआत कर सुशासन का राज कायम हुआ
बेगूसराय । सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम 24 नवंबर को आयोजित होने वाले तैयारियों को लेकर युवा जदयू की एक महत्वपूर्ण बैठक  जिलाध्यक्ष नंदलाल राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि
अपलोगों के साथ हमें काम करने का मौका मिला इसके लिए अपलोगों का अभिनंदन के साथ साथ मिलकर बेहतर काम करें। तीन साल का वक्त है तीन साल गुजरने में समय नहीं लगेगा। जनता दल यूनाइटेड में कुछ ऐसे सोच वाले लोग हैं यदि हम एक आदमी से बात करते हैं तो दूसरे आदमी को कष्ट होता है इस चीज को दिल से निकालना होगा तभी हम पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं। हमारे सभी साथी ऊर्जावान हैं और सब साथी पार्टी हित के लिए दिल से काम करना चाहते हैं। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बिहार के लिए काम किया है वो कहीं से भी अछूता नहीं है उन्होंने सभी के लिए काम किया है किसी जाति धर्म के लिए नहीं बल्कि सबों के लिए सामान्य काम किया है। उसी तर्ज पर हमारा भी सोच यही है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। 24 नवंबर 2005 में हमारी सरकार बनी थी हमारे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी दिन पद को संभाले और न्याय के साथ विकास की यात्रा की शुरुआत किए और सुशासन का राज कायम हुआ।
24 नवंबर को सुशासन दिवस पर्व के रूप में मनाएं 
हमारा 24 नवंबर को 20 वर्ष पूरा होने को है इस दिन हमलोग सुशासन दिवस एक पर्व के रूप में मनाना चाहते हैं और अपलोग से आशा करते हैं की आप सबलोग एकजुट होकर आवें इसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए। हमारा 16,17 प्रकोष्ठ में 4,5 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का मनोनयन हो गया बाकी जो बचा है उनका भी होगा लेकिन जब तक नहीं हुआ है तब तक हमारे पूर्व के अध्यक्ष के नेतृत्व में ही सुशासन दिवस पर सफल काम होगा। हमारा उद्देश्य पार्टी ने जो काम किया है उस पर फोकस करना 17 से 19 तारीख तक प्रत्येक पंचायत के वार्ड स्तर पर जाकर मुख्यमंत्री के योजना को बताना है।
बाघा सामुदायिक भवन में आयोजित होने वाले  कार्यक्रम की रूरेखा हुई तैयार 
24 नवंबर को बाघा सामुदायिक भवन में आयोजित होने वाला सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे ऐतिहासिक सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा संगठनात्मक तैयारियों कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा जनसहभागिता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। मंच संचालन युवा जदयू जिलाध्यक्ष पंकज राय ने किया। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह जिला कार्यालय प्रभारी विपिन पासवान युवा जदयू नेता मनोहर महतो सौरभ सिंह अमन आनंद ठाकुर राजेंद्र प्रसाद महतो इरफान खान नीतीश कुमार नीरज सिंह मुकेश कुमार गौतम शशिकांत ठाकुर रामानुज ठाकुर अमन कुमार नीरज राय प्रिंस कुमार सिंह प्रह्लाद कुमार रणवीर कुमार स्टाइल कुमार सौरभ विकास कुमार चंदन कुमार आकाश कुमार विक्रम लाल प्रिंस कुमार पप्पू धोनी कुमार सुनील कुमार सुबोध ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles