11 अप्रैल को पटना गांधी मैदान में होने वाली रैली में बेगूसराय से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

जनसुराज पार्टी में कुछ लोग मौका परस्त दिख सकते हैं
ज्यादातर लोग हैं संकल्पित एकजुट होकर रैली को सफल बनाने में लगे हुए हैं
बेगूसराय। जन सुराज पार्टी द्वारा आयोजित बिहार बदलाव रैली बिहार में व्याप्त कुछ खास बिंदुओं के खिलाफ है। बिहार में पेपर लीक और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ़ बढ़ते अपराध और बिहार में राजनीतिक परिवारवाद और जातिवाद के खिलाफ बिहार में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ वहीं भूमि सर्वे और स्मार्ट मीटर में लूट के साथ भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ बिहार में शराबबंदी से हो रहे नुकसान के खिलाफ बिहार बदलाव रैली की जा रही है। आप बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की चाहत रखने वाले सभी लोग इस रैली में सादर आमंत्रित हैं। जन सुराज पार्टी के जिला मुख्य प्रवक्ता सेवानिवृत्त विंग कमांडर रणजीत कुमार ने सुभाष चौक स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया। उन्होंने बिहार बदलाव रैली के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया है कि 11 अप्रैल को पटना गांधी मैदान में आयोजित होने वाली रैली में बेगूसराय से लगभग 30 हजार कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि हमारी जितनी भी छोटी गाड़ियां हैं बेगूसराय से सिमरिया पुल क्रॉस करते हुए मोकामा बाढ़ बख्तियारपुर होकर पटना गांधी मैदान पहुंचेगी और जो बड़ी गाड़ियां हैं अभी सिमरिया पुल का फोरलेन स्टार्ट नहीं हुआ है वो हाजीपुर रूट होकर पटना गांधी मैदान निर्धारित समय पर पहुंचेगी। गौरतलब बात यह है कि हमारे बेगूसराय का महत्वपूर्ण भाग शाम्हो अकहा कुड़हा वहां से बड़ी और छोटी गाड़ियां दोनों गंगा के उस पार से होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी। उन्होंने मुख्यतः इन बिंदुओं पर ध्यान देते हुए बताया कि जनसुराज पार्टी में कुछ लोग मौका परस्त दिख सकते हैं लेकिन ज्यादातर लोग संकल्पित हैं और सभी लोगों की एकजुटता है जो एकजुट होकर रैली को सफल बनाने में लगे हुए हैं। मौके पर प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार अध्यक्षता जिला प्रभारी शहाब मलिक और जिला प्रवक्ता मोहम्मद तौक़ीर की मौजूदगी में आयोजित की गई।
CONTACT FOR NEWS &  ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles