क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन से मिलकर सुनी उनके क्षेत्र विशेष की समस्याएं 

स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को किया निर्देशित
बेगूसराय। मटिहानी प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण के दौरान बलहपुर-1 पंचायत के महेंद्रपूर चौक के पास स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन से मिलकर उनके क्षेत्र विशेष की समस्याओं को डीएम तुषार सिंगला एवं सत्तारूढ़ दल सचेतक जदयू मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह के द्वारा सुना गया। साथ ही जल्द उसके निराकरण करने के साथ अवश्यक कार्यवाही करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। उसके बाद दोनों ने संयुक्त रूप से नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं 18 में राउवि सिहमा के प्रांगण में निर्माणाधीन 10+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण पुनः उनके द्वारा मटिहानी प्रखंड अंतर्गत रमदीरी -4 पंचायत के रचियाही बिन्दटोली में खेल मैदान के निर्माण के लिए भूमि चिह्नीकरण के लिए स्थल निरीक्षण साथ ही धोबी टोल वार्ड नं 7 में विद्यालय निर्माण के लिए चिन्हित जमीन का स्थल का निरीक्षण किया गया। डीएम द्वारा खेल मैदान निर्माण के लिए मनरेगा को निर्देशित किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त सिविल सर्जन सदर अनुमंडल पदाधिकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी मटिहानी के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन भी मौजूद थे।

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles