
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि मनाई गई
बेगूसराय। जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि शहर के नौरंगा पुल स्थित डॉक्टर लोहिया कर्पूरी आश्रम सह राजद जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता मे मनाई गई। कार्यक्रम में महानगर राजद एवं जिला राजद के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा वंचित उपेक्षित गरीब और पिछड़े समाज में समाजवादी चेतना और आरक्षण को धरातल पर उतार सामाजिक परिवर्तन की नींव रखने वाले तथा सार्वजनिक जीवन में सत्य सरलता सहजता और सदाचार के मार्गदर्शक महान स्वतंत्रता सेनानी समाजवादी पुरोधा कमजोर वर्गों के प्रबल पैरवीकार सामाजिक जागरण के प्रणेता थे जननायक। पूर्व प्रदेश महासचिव महादेव साह ने कहा वर्ष 1977 में कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के वरिष्ठतम नेता सत्येंद्र नारायण सिन्हा से नेता पद का चुनाव जीते और दो बार बिहार राज्य के मुख्यमंत्री बने गरीबों के लिए कल्याणकारी कार्य किए। महानगर जिलाध्यक्ष शिवजी महतो ने कहा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया के अनुयाई थे और बिहार में पिछड़ा वर्ग के लोगों की सरकारी नौकरी में आरक्षण का व्यवस्था लागू किए थे। कार्यक्रम को राज्य परिषद सदस्य देवेंद्र प्रसाद यादव झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमन पासवान प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी मोहम्मद जब्बार नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी महानगर जिला उपाध्यक्ष धनिक लाल दास महानगर जिला प्रवक्ता पवन गांधी व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बूटन साह महानगर जिला उपाध्यक्ष महावीर यादव आदि ने संबोधित किया। वहीं मौके पर किशोर महतो बम बम पासवान प्रभात कुमार महानगर झुग्गी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉक्टर सद्दाम विश्वनाथ महतो निशा कुमारी सोनू महतो अजीत कुमार गुप्ता लालजी महतो रमेश पोद्दार अरविंद चौधरी प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव रजत वरिष्ठ नेता मुखी भगत सहित अन्य ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए।