माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल्स एंड वुमेन इन साइंस उत्साहपूर्वक मनाया गया

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को अत्यंत उपयोगी बताया
अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की 
बेगूसराय। इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल्स एंड वुमेन इन साइंस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक लघु विज्ञान प्रदर्शनी जैसे SCIENCE EXHIBITION का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक सोच व रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 3 की छात्राओं ने स्मार्ट डस्टबिन जैसे उपयोगी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए वहीं कक्षा 8 की छात्राओं ने AI आधारित स्मार्ट होम ऑटोमेशन मॉडल बनाकर सभी को प्रभावित किया। इसके अलावा कक्षा 4, 5, 7 एवं 8 तक के विद्यार्थियों ने सोलर सिस्टम अर्थक्वेक डिटेक्टर सहित कई नवाचारी मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे जिन्होंने प्राचार्या डॉ शीतल देवा के साथ मिलकर बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया। बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता को देखकर अभिभावक अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए।
प्राचार्या डॉ देवा ने विज्ञान एवं एआई शिक्षकों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि आज की बालिकाएं विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं जो हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं जिनमें बच्चों ने समूह नृत्य के माध्यम से भारत की बेटियां डॉक्टर इंजीनियर और वैज्ञानिक के रूप में महिलाओं की भूमिका को समर्पित भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित की गई जिसमें इंग्लिश ओलंपियाड IGKO ओलंपियाड और महात्मा गांधी राष्ट्रीय भाषा ओलंपियाड में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की होनहार छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इन छात्राओं को किया सम्मानित खुशी से हुई भावुक 
माही नूर – कक्षा 7 को बिहार फैशन शो में प्रथम पुरस्कार    मानसवी – कक्षा 2 को राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने अनुश्रिया लोहार – कक्षा 2 को राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता में छठी रैंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तीनों छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित थे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए और विद्यालय प्रबंधन की काफी सराहना की। विद्यालय के निदेशक डॉ मनीष देवा ने कहा कि बालिकाओं को विज्ञान कला और नवाचार के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए माउंट लिट्रा सदैव प्रतिबद्ध है। अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की और ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। यह कार्यक्रम पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण रहा।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles