उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक जीत राज्य स्तर पर लहराया परचम 

36वीं बिहार स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में  पदकों के साथ खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव 
बेगूसराय। उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने 36वीं बिहार स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं पुमसे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक जीतकर राज्य स्तर पर परचम लहरा विद्यालय का नाम रोशन किया। आपको बता दें कि यह प्रतियोगिता पूर्वी चंपारण ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आर्या विद्यापीठ रघुनाथपुर बलगाँव मोतिहारी में आयोजित की गई थी। गौरतलब बात यह है कि प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग के अंडर 29 किलोग्राम भार वर्ग में कक्षा 7 के छात्र ऋषभ राज ने स्वर्ण पदक अर्जित किया तो अंडर 65 किलोग्राम वर्ग में शिवम कुमार ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर कैडेट वर्ग के अंडर 61 किलोग्राम भार वर्ग में कक्षा 9 के छात्र पीयूष कुमार उर्फ अभिनव कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। सब जूनियर गर्ल्स अंडर 35 किलोग्राम वर्ग में सोनम कुमारी ने कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा है। उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि खेल के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के समर्पण का शानदार प्रमाण है। विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। हमारे खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सीमांतो राय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि ये प्रतिभाएं आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का गौरव बढ़ाएँगी। इस सफलता में ताइक्वांडो प्रशिक्षक अनिल कुमार तांती एवं विद्यालय खेल प्रभारी अभिनव कुमार के समर्पित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडे उप प्रधानाचार्या गार्गी चौधरी प्रबंधन समिति के पदाधिकारी विभु ओझा तारकेश्वर झा एवं अमित कुमार सिंह सहित संस्कृत विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी हीरा राय समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles