
उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो टूर्नामेंट में लहराया परचम नेशनल के लिए हुआ चयन, चहुंओर दौड़ी खुशी की लहर
शिवम कुमार ने जीता रजत तो आयुष कुमार ने कांस्य पदक जीत बढ़ाया विद्यालय का गौरव
बेगूसराय । उड़ान इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो टूर्नामेंट में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का गौरव बढ़ाया। आपको बता दें कि बीपीएमजी पब्लिक स्कूल सुरियावां एसआरएन भदोही उत्तर प्रदेश में आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 से 21 अगस्त तक चली जिसमें बिहार उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के लगभग 300 विद्यालयों के 2800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गौरतलब बात यह है कि इस प्रतियोगिता में उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिवम कुमार ने 63 किलोग्राम भार वर्ग के अंडर में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया तो शिवम की उत्कृष्ट खेल प्रतिभा आत्मविश्वास और दमदार प्रदर्शन के आधार पर सीबीएसई ईस्ट जोन से उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब शिवम राष्ट्रीय मंच पर बिहार एवं अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए विशेष गौरव का क्षण है। वहीं आयुष कुमार ने 68 किलोग्राम भार वर्ग के अंडर में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवम राष्ट्रीय मंच पर भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उड़ान इंटरनेशनल स्कूल बेगूसराय और बिहार का नाम गौरवान्वित करेंगे।
कठोर परिश्रम अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है यह सफलता : सुमन सौरभ
निदेशक सुमन सौरभ ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता प्रतिभा कठोर परिश्रम अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से प्रशिक्षक अनिल कुमार तांती एवं खेल विभाग प्रमुख अभिनव कुमार के समर्पित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिवम का नेशनल के लिए चयन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और उन्हें विश्वास है कि शिवम राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्य सीमांतो राय ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

आज का यह रजत पदक शिवम की मेहनत का प्रमाण कल का राष्ट्रीय पदक उसके संकल्प की बने पहचान
दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए प्रशिक्षक अनिल कुमार तांती एवं खेल विभाग प्रमुख अभिनव कुमार के अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिवम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का यह रजत पदक शिवम की मेहनत का प्रमाण है और कल का राष्ट्रीय पदक उसके संकल्प की पहचान बने यही हमारी शुभकामना है। उप प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडे उप प्रधानाचार्या गार्गी चौधरी विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी विभु ओझा तारकेश्वर झा एवं अमित कुमार सिंह तथा विद्यालय के वरीय शिक्षक संस्कृत विभागाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हीरा राय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने इन दोनों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। सभी ने शिवम को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हार्दिक बधाई शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











