स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने गांधी स्टेडियम में झंडोत्तोलन कर ली सलामी 

वीर सपूतों की श्रद्धांजलि को किया नमन 
बेगूसराय । आजादी के महान राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री राम कृपाल यादव ने गांधी स्टेडियम में झंडोत्तोलन कर ली सलामी। प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही झंडोत्तोलन के कार्यक्रम की शुरुआत की गई वहीं समापन राष्ट्रीय गीत जन गण मन अधिनायक के साथ संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय पर्व को लेकर स्टेडियम में लोगों के बीच अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज अपनी स्वतंत्रता का 79वां वर्ष पूरा कर रहा है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि हमारे चार संघर्ष एकता और लोकतंत्र राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।
हमारा बेगूसराय जिला केवल एक औद्योगिक नहीं बल्कि कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिला ही नहीं बल्कि इसका इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली गाथाओं से भी संभिन्न रहा है। गुलामी के विरुद्ध संघर्ष एकता लोकतंत्र और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक रहा है हमारा बेगूसराय केवल औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिला ही नहीं बल्कि इसका इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली गाथाओं से भी समृद्ध रहा है।
गुलामी के दिन संघर्ष में बेगूसराय जिला ने अत्यंत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है चाहे बिहट मटिहानी अनेक गांव एवं कस्बा में स्वतंत्रता आंदोलन के केंद्र भरे थे। मंझौल के रामकिशोर सिंह ने 1905 के बंद भंग आंदोलन में मुंगेर जिला के छात्रों के जुलूस का नेतृत्व भी किया था। वर्ष 1921में बेगूसराय के स्वतंत्रता प्रेमियों ने महात्मा गांधी के आवाह्न पर असहयोग आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वर्ष 1930 में डॉ श्री कृष्ण सिंह ने गढ़पुरा में नमक कानून भंग कर गिरफ्तारी दी थी और इसी क्रम में रामचरित्र सिंह रामधनी सिंह मौलाना अब्बू मोहम्मद इशाद अरुणा ब्रह्मचारी इत्यादि स्वतंत्रता आंदोलन में जो योगदान रहा है उसको कैसे भूला जा सकता है।
हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास कदाव समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे लोगों तक पहुंचे। कोई व्यक्ति किसान युवा महिला या जरूरतमंद विकास के मुख्य धारा से वंचित न रहे।
हमारी युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मुख्यमंत्री निश्चय एवं स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत इसी वर्ष 1 हजार 96 छात्रों को सहायता उपलब्ध कराई गई है। हमारा लक्ष्य है कि बेगूसराय का युवा केवल नौकरी को तलाशने वाला न रहे बल्कि रोजगार देने वाला युवा रहे और सभी युवा आत्मनिर्भर बने। हमारी सरकार ग्रामीण विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विकसित भारत जी राम योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में इच्छुक परिवार को इस वित्तीय वर्ष में 125 दिन के रोज़गार का प्रावधान किया गया है। माह जुलाई 2026 में बेगूसराय में 1 लाख 7 हजार 960 मानव दिवस का सृजन किया गया है हमारी सरकार के प्रत्येक वर्ग के सम्मान सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लोगों की सुरक्षा और सम्मान के लिए इस सरकार की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत वर्ष 2026-2027 में अब तक 62 आश्रितों को 94 लाख 86 हज़ार की भुगतान का मुआवजा किया गया है। पेंशन के नियमित एवं समयबद्ध भुगतान को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक माह के 10 तारीख को पेंशन दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।
जुलाई 2026 को पेंशन के रूप में जिले के 2 लाख 53 हजार 42 पेंशन धारियों को 28 करोड़ 97 लाख 80 हज़ार 400 का भुगतान 10 अगस्त 2026 को किया गया है। जिले में 18 बाल विकास परियोजना के अंतर्गत 3 हज़ार 360 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है जहां बच्चों को विद्यालय में पूर्ण शिक्षा और पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के माध्यम से बेटियों के जन्म से लेकर के उनके विकास के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता दी जा रही है।
वर्ष 2026-2027 में अब तक 30 हजार 750 लाभुक लाभन्वित हो चुके हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत अब तक 1 लाख 12 हजार 649 किसानों को लाभ दिया गया है एवं एग्री स्ट्रेक फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से 1 लाख 31 हजार 123 किसानों को फॉर्मर आईडी बनाई जा चुकी है। सहकारिता विभाग के तहत वर्ष 2025-2026 में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाते हुए लगभग 16 हजार 134 मैट्रिक टन धान तथा इस वर्ष 570 मैट्रिक टन गेहूं की प्राप्ति की गई है। बेगूसराय जिले के 1 हजार 30 दुग्ध उत्पादक समितियों को निबंधित है जिसके माध्यम से वर्तमान वित्तीय वर्ष में 34 हजार 206 मैट्रिक टन दुग्ध का संकलन हुआ है जिसका अनुमानित मूल्य 143 करोड़ रुपए है।
दुग्ध उत्पादक समितियों के सहकारी बैंक द्वारा माइक्रो एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है जिससे ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल रहा है। पैक्सों के जन औषधि केंद्र और वन स्टॉप केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में विकास किया जा रहा है ताकि किसानों को खाद बीज और कृषि संबंधित सलाह का आम नागरिकों को गुणवत्ता पूर्वक जेनरिक दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेगूसराय लगातार आगे बढ़ रहा है वर्ष 2026 में 61 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 63 आयुष्मान आरोग्य मंदिर नए कार्यरत किए गए हैं। वर्तमान जिले में 85 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 501 आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यरत हैं। मंझौल बलिया और तेघड़ा में आधुनिक तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर प्रारंभ किए गए हैं। किडनी रोगियों को अपने क्षेत्र में ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो रही है। जिले के सदर अस्पताल में 36 से अधिक प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है जहां बेगूसराय जिले ही नहीं आसपास के जिलों से भी लोग अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को जुलाई 2025 से 125 यूनिट तक की बिजली खपत की अनुदान का  लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत बेगूसराय जिले में गत माह घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा खपत की गई 38.82 मिलियन लगभग 31 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की गई है।
प्रधानमंत्री शुद्ध घर बिजली योजना के तहत बेगूसराय जिले में अब तक 190 घरों में रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित करते हुए सब्सिडी का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इस जिले के उपभोक्ताओं को सस्ती एवं स्वच्छ उर्जा का लाभ मिलने के साथ साथ सौर्य ऊर्जा का लाभ की बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। हमारी सरकार द्वारा बेगूसराय के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सिमरिया धाम के विकास और सौंदर्यीकरण के फेज 2 का कार्य प्रगति पर है जिसे इस वर्ष पूर्ण कर लिया जाएगा। मिथिला हाट के तर्ज पर सिमरिया घाट विकसित करने के लिए 25 एकड़ भूमि पर्यटन विभाग को दी जा रही है तथा 65 एकड़ भूमि की स्वीकृति की प्रदान की गई है।
पथ प्रमंडल के तहत प्रमुख पथ परियोजनाओं से बेगूसराय समस्तीपुर और दरभंगा की कनेक्टिविटी बेहतर यातायात सुगम और कृषि व्यापार पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे 10 से 22 लाख लोगों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में जिले में 22 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय प्रारंभ किए गए हैं तथा उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए विभिन्न प्रखंडों में 10 नए डिग्री कॉलेज स्थापित किए गए हैं। जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अपराधियों को शीघ्र दंडित करने की व्यवस्था की गई है। विगत सात महीनों में विभिन्न अधिनियमों के तहत लगभग 4 हज़ार 406 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है तथा 515 व्यक्तियों ने आत्मसमर्पण किया है साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
वर्ष 2026 में साइबर थाना द्वारा 1 करोड़ 81 लाख 60 हजार 163 की राशि होल्ड कराई गई है तथा 14 लाख 18 हज़ार 163 की राशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई है। जिले के कई थानों में महिला हेल्प डेस्क 24 घंटा कार्यरत है। जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार सहयोग पोर्टल तथा सहयोग हेल्प लाइन 1100 की शुरुआत की है। सहयोग शिविर के माध्यम से 29 हजार 233 आवेदन उपलब्ध हुए हैं मात्र तीन महीना में 28 हजार 151 शिकायतों को समयबद्ध निष्पादन किया गया है। सरकार केवल कार्यालयों में बैठकर शासन नहीं कर रही है बल्कि जनता के द्वार तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में 23 लाख 29 हज़ार 778 पीएचएच सदस्यों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं के तहत निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है इसके साथ ही 65 हज़ार 591 परिवार को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारा संकल्प स्पष्ट है कोई गरीब भूखा न रहे और कोई जरूरतमंद सरकारी योजनाओं से वंचित न हो। इसी कड़ी में इस माह में 3746 नए परिवारों को राशन कार्ड निर्गत किया गया है हमारी सरकार का सहयोग शिविर के माध्यम से 350 अधिक भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरण किया गया है। युवा को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्त भारत  अभियान जो नशा मुक्त युवा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिले की 5 लाख से अधिक लोगों को नशा मुक्त अभियान से जोड़ा गया है।
आइए हम सब लोग मिलकर के ऐसा बेगूसराय बनाएं जहां हर घर में खुशहाली हो हर युवा के हाथ में हुनर हो हर किसानों के खेत समृद्ध हो हर बेटी सुरक्षित आत्मनिर्भर हो हर जरूरतमंद तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। मौके पर डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा डीएम श्रीकांत शास्त्री एसपी मनीष मेयर पिंकी देवी चेरियाबरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद एसडीओ अश्वनी कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर वरिय पुलिस पदाधिकारी जनप्रतिनिधि आमजन सहित अन्य मौजूद थे।
माउंट लिट्रा किड्जी में गूंजा जय हिंद, दिलों में भारत नन्हे कदमों में देशभक्ति के जज्बे को सलाम 
 भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल एवं किड्जी परिवार में  मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम किड्जी बेगूसराय एवं किड्जी (HURL)उर्वरक नगर में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विद्यालय के निदेशक डॉ मनीष देवा एवं प्राचार्या डॉ शीतल अग्रवाल माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पहुँचे। माउंट लिट्रा परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर निदेशक डॉ देवा एवं प्राचार्या डॉ अग्रवाल द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके बाद पूरे सम्मान एवं गर्व के साथ ध्वजारोहण किया गया।
राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने भाषण कविता संगीत नृत्य एवं ताइक्वांडो सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को प्रस्तुत किया। नन्हे मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों के देशभक्ति गीतों और नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर भारत की एकता  विविधता और गौरव को दर्शाया। हिंदी एवं अंग्रेजी भाषणों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान युवाओं की जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों की ताइक्वांडो प्रस्तुति रही। बच्चों ने आत्मविश्वास अनुशासन और साहस का प्रदर्शन करते हुए यह संदेश दिया कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ शरीर के साथ मजबूत चरित्र भी जरूरी है।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ शीतल अग्रवाल ने कहा स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि अपने कर्तव्यों को याद करने और देश के लिए कुछ बेहतर करने का संकल्प लेने का दिन है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आज हमारी है। आज भारत विश्व पटल पर हर क्षेत्र में शिक्षा विज्ञान अंतरिक्ष नवाचार आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा है। इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है हमारी युवा पीढ़ी। मैं युवा पीढ़ी को यह संदेश देना चाहती हूं कि उनकी सोच उनकी अभिव्यक्ति उनका निर्णय राष्ट्र निर्माण के लिए हो। कहा जाता है कि लोकतंत्र हमें बात कहने का अधिकार देता है लेकिन लोकतंत्र की गरिमा भी हमें अपने कर्तव्यों से बनाना चाहिए। आइए हम सब मिलकर आज इस पावन राष्ट्र पर्व पर यह संकल्पित हों कि हम भारत को एक सशक्त सकारात्मक विकसित देश बनाएंगे। विद्यालय के निदेशक डॉ मनीष देवा ने कहा कि स्वतंत्रता हमें हमारे वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। अब एक मजबूत शिक्षित और विकसित भारत का निर्माण हमारी जिम्मेदारी है। विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे विद्यार्थी तैयार करना नहीं बल्कि संवेदनशील ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आज की कक्षाओं में ही आने वाले भारत का निर्माण हो रहा है। बच्चों की सोच उनके संस्कार और उनका व्यवहार ही भविष्य के भारत की पहचान बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के रंगों से सजे विद्यालय परिसर में बच्चों की प्रस्तुतियों और देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को गौरव और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने देश की एकता  अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। जय हिंद और जय भारत के नारों के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस 
एनटीपीसी बरौनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस प्लांट परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुई इसके बाद परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख श्री घोष ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को नमन किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी उन महापुरुषों के त्याग संघर्ष और बलिदान को याद करते हैं जिनके कारण हमें स्वतंत्र भारत में जीने का अधिकार मिला। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराने वाला अवसर बताते हुए कहा कि यह दिन हमारे लिए गौरव सम्मान और राष्ट्रीय अभिमान का प्रतीक है।
एनटीपीसी की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि एनटीपीसी लिमिटेड की स्थापना 7 नवंबर 1975 को देश की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से हुई थी। शून्य से शुरू हुई एनटीपीसी की यात्रा आज निरंतर प्रयासों और उत्कृष्ट कार्यों के बल पर कोयला गैस जल सौर और पवन ऊर्जा आधारित परियोजनाओं को मिलाकर 91 गीगावॉट से अधिक की स्थापित क्षमता तक पहुंच चुकी है। कंपनी ने वर्ष 2032 तक 149 गीगावॉट की स्थापित क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है जिसमें लगभग 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा से होगी। कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए परियोजना प्रमुख ने एक कर्मचारी और नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा एनटीपीसी के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्र के विकास में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर एनटीपीसी बरौनी की हालिया प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कर्मचारियों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यस्थल पर उच्चतम सुरक्षा मानकों को अपनाने की अपील की। समारोह के दौरान बाल भवन के बच्चों ने लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को एचओपी मेरिटोरियस पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान गुब्बारे छोड़े गए और अंत में उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ समारोह का समापन किया।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles