प्रो चंद्रभानु देवी की पुण्यतिथि सीबीआरकेसी फाउंडेशन कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

उनके विचार और जनसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए है प्रेरणास्रोत 
बेगूसराय । बलिया लोकसभा की पूर्व सांसद बिहार लोकसेवा आयोग की सदस्य रही शिक्षाविद प्रो चंद्रभानु देवी की पुण्यतिथि सीबीआरकेसी फाउंडेशन कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों एवं आम लोगों ने उपस्थित होकर स्व चंद्रभानु देवी को श्रद्धापूर्वक याद किए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन सामाजिक सरोकार और आम लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा।
उनके विचार और जनसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। जिले में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों और उनके व्यक्तिगत व्यवहार और आचरण को भी लोगों ने याद किया। पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विधायक अमिता भूषण संरक्षित सीबीआरकेसी फाउंडेशन द्वारा सदर अस्पताल में सैकड़ों मरीजों के बीच फल का वितरण भी किया गया। मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि किसी महान व्यक्तित्व को सच्ची श्रद्धांजलि केवल स्मरण करने से नहीं बल्कि उनके सेवा और मानवता के संदेश को अपने जीवन में उतारने से मिलती है। पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम इसी भावना का प्रतीक है। मौके पर कांग्रेस विचार मंच के जिलाध्यक्ष राम पदारथ यादव अधिवक्ता दीपक कुमार पुष्कर गौतम कुश्मेश शांडिल्य अभिषेक कुमार मोहित सिंह आर्यन राज सचिन कुमार रत्नेश कुमार टुल्लू विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles