आरसीएस कॉलेज मंझौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया एनसीसी दिवस

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्रसेवा में एनसीसी की अहम भूमिका 
अनुशासन एकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना 
बेगूसराय । एनसीसी दिवस बड़े उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ आरसीएस कॉलेज मंझौल में मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रन फॉर यूनिटी तथा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया और एकता स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ राघवेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि एनसीसी के महत्व इसके उद्देश्यों तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्रसेवा में इसकी भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज कैडेट के रूप में सीख रहे हैं कल जिम्मेदार नागरिक बनकर देश का भविष्य संवारेंगे। उन्होंने कैडेट्स को जीवन में अनुशासन समर्पण और देशसेवा की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सहायक प्राध्यापक डॉ गंगा सागर दिनबंधु ने कहा कि अनुशासन एकता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समाज में फैलने की आवश्यकता कैडेट्स को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी अधिकारी डॉ अभिषेक शर्मा ने सामाजिक जागरूकता ईमानदारी साहस आपसी सहयोग और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कैडेट्स को एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उनके नेतृत्व में कैडेट्स ने सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया वहीं कैडेट्स में देशभक्ति  अनुशासन सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक प्रयास की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम का सफल नेतृत्व एनसीसी के अंडर ऑफिसर अमित कुमार सहनी सार्जेंट प्रियांशु कुमारी एवं लव कुमार ने किया।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles