
अयोध्या कर्पूरी चरण विद्यालय धबौली में ऐतिहासिक होगा एनडीए का जिलास्तरीय सम्मेलन
2025 फिर से नीतीश के संकल्प के साथ चुनाव की तैयारी में जुटे एनडीए कार्यकर्ता
बेगूसराय। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा जिलास्तरीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर के एक होटल के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर के एनडीए गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। आगामी 15 फरवरी को अयोध्या कर्पूरी चरण विद्यालय धबौली में होने वाले एनडीए सम्म्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा कर विचार विमर्श की गई। जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि आगामी 15 फरवरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा अयोध्या कर्पूरी चरण विद्यालय धबौली में होने वाला जिलास्तरीय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि अब बूथ से लेकर जिला स्तर तक सभी तरह की राजनीतिक गतिविधियां एवं कार्यक्रम एनडीए के घटक दलों की ओर से संयुक्त रूप से किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से एनडीए सम्मेलन में जुटने की अपील की। नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि राजग के सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस चुके हैं और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराएगी। मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि 2025 फिर से नीतीश के संकल्प के साथ हम सभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता एकजुट थे एकजुट है और एकजुट रहेंगे। हम सभी मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में 225 प्लस सीटों का जो हमारा लक्ष्य है उसे पूरा करेंगे। विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी व बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की जो बयार बह रही है इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। लोजपा नेता सुरेंद्र विवेक ने कहा कि हमलोग बंद मुट्ठी के तरह एकजुट व मजबूत है। लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान ने कहा कि बेगूसराय में सात की सात सीट एनडीए के खाते में जाएगी। हम जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार व रालोसपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा व सफलता प्राप्त करेगा। मौके पर नगर विधायक कुंदन कुमार मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह विधान पार्षद सर्वेश कुमार जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान हम जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार रालोसपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह पूर्व विधान पार्षद रजनीश सिंह लोजपा संयोजक सुरेंद्र विवेक पूर्व विधायक कृष्णा सिंह पूर्व महापौर संजय सिंह साहेबपुरकमाल के पूर्व प्रत्याशी अमर कुमार पूर्व विधायक ललन कुँवर भाजपा नेता नवीन कुमार लोजपा नेत्री इंदिरा देवी सुदर्शन सिंह भाजपा नेता राम विनोद पासवान जदयू नेता भूमिपाल राय रामशंकर पासवान नंदलाल राय आदि मौजूद थे।
CONTACT _ 7903657987