योग मानव जीवन के सर्वांगीण विकास का आधार, इसमें मानसिक शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास समाहित : नरेंद्र कुमार सिंह 

बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जरूरी है इस प्रकार का कार्यक्रम 
बेगूसराय। सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन निरामया हॉस्पिटल के तत्वावधान में उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निरामया हॉस्पिटल द्वारा किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरुआत हुई।
स्वागत भाषण के पश्चात सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में योग एवं सूर्य नमस्कार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि योग मानव जीवन के सर्वांगीण विकास का आधार है। इसमें मानसिक शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास समाहित है जो व्यक्ति को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर अग्रसर करता है। स्कूल के निदेशक सुमन सौरव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय प्रबंधन ऐसे जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
स्कूल के प्राचार्य शिमोंता राय ने सभी अतिथियों निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए एक प्रेरणादायक एवं संदेशपूर्ण संबोधन दिया। उन्होंने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय योग राज्य योग एवं अन्य योग प्रशिक्षक विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन के पश्चात विजेताओं की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में उड़ान इंटरनेशनल स्कूल मॉडर्न पब्लिक स्कूल सुशील नगर राजकीय +2 विद्यालय बरियारपुर एवं राजकीय +2 विद्यालय सदानंदपुर के प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में विजेता स्थान प्राप्त किए। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप चेक के माध्यम से सम्मानित किया गया। विद्यालय के उप प्राचार्य अमित कुमार पांडेय एवं सह उप प्राचार्या गार्गी चौधरी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए आयोजन की सराहना की तथा निरामया हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ रविशंकर का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं निरामया हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक ने कार्यक्रम स्थल का विशेष रूप से धन्यवाद किया और विद्यालय प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं सुविधाओं एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य शिमोंता रॉय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles