महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के पक्ष में बदलता दिख रहा है बेगूसराय विधानसभा का समीकरण 

जनसंपर्क के दौरान घटक दल के बीच मजबूत तालमेल और उत्साह दिखा 
बेगूसराय। महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के धुआंधार चुनावी प्रचार ने बेगूसराय विधानसभा की चुनावी फिजा बदल दी है और उनके पक्ष में लोगों का समीकरण बदलता दिख रहा है। विधानसभा क्षेत्र के आमजन मानस में चर्चा का विषय बना है कि इस बार इनको आशीर्वाद मिलना चाहिए। खासतौर से चुनावी प्रक्रिया के आगाज से पूर्व ही श्रीमती भूषण के द्वारा पदयात्रा और घर घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद कार्यक्रम का स्थानीय स्तर पर बड़ा असर दिख रहा है। मिलनसार व्यक्तित्व सर्व सुलभ राजनेता की छवि और अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बलबूते  चुनावी सफर आसान होता दिख रहा है।
इसी कड़ी में श्रीमती भूषण ने सदर प्रखंड के लाखो कुशमहौत सांख परना चांदपुरा गांव में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया लोगों ने उनका स्वागत किया। सबसे खास बात नजर आई की यहां घटक दल के बीच मजबूत तालमेल और उत्साह दिखता है। भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में घटक दल के नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे थे। जनसंपर्क के दौरान प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सहजानंद यादव अशोक पासवान अशोक साहू देवकांत सिंह सुबोध सिंह अमरनाथ सिंह देबो राय मोहम्मद असगर नरेश सिंह रामजी पासवान राजेश कुमार पवन सदा आलोक कुमार पंकज कुमार डब्बू सिंह अभिजीत शाह गौतम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles