राहुल गांधी जी के सपनों का भारत बीएलए के यहां से ही गुजरेगा : अमिता 

बेगूसराय विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बुलंद हौसलों का हमेशा से गवाह रहा है
बीएलए की भूमिका पूरे चुनाव में सबसे बड़ी होने बाली एसआईआर आने के बाद काफ़ी बड़ी हो गई 
बेगूसराय। राहुल गांधी जी ने सरकार और चुनाव आयोग की जो चोरी पकड़ी है उस चोरी से बचने का सबसे बड़ा हथियार हमारा बीएलए साथी हैं। बीएलए की भूमिका पूरे चुनाव में सबसे बड़ी होने बाली है। राहुल जी के सपनों का भारत बीएलए के यहां से ही गुजरेगा। ये बातें बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय प्रतिनिधि बीएलए 2 का रतनपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बेगूसराय विधानसभा की पूर्व विधायक अमिता भूषण ने कही। श्रीमती भूषण ने बेगूसराय विधानसभा के चुनावी इतिहास और स्थानीय समीकरणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि बेगूसराय विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बुलंद हौसलों का हमेशा से गवाह रहा है हर चुनौतियों से जूझते हुए कार्यकर्ताओं ने यहां कांग्रेस का झंडा हमेशा से बुलंद रखा है जिसका गवाह यहां के राजनीतिक और चुनावी इतिहास में दर्ज पर है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही हमने पहले भी चुनावी जीत का इतिहास रचा है और इस बार भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल होंगे।
चुनाव के मद्देनजर राजनैतिक दलों की तैयारियों को पहनाया जा रहा अमली जामा 
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनैतिक दलों की तैयारियों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। इस सिलसिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बढ़त लेती नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी ने 146 बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय प्रतिनिधि बीएलए 2 का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया। पूर्व विधायक श्रीमती भूषण के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में क्षेत्र के लगभग 350 बीएलओ सहित सैकड़ो अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित कार्यकर्तोंओं को प्रदेश से आए विवेक प्रियांश अमन सिद्दीकी राजकुमार मयंक जी ने विस्तारित रूप से बीएलओ को मार्गदर्शन दिया। बीएलए की भूमिका खासतौर पर एसआईआर आने के बाद काफ़ी बड़ी हो गई है उस भूमिका को हम कैसे बेहतर उपयोग कर सकते हैं इस बात का ख़ास प्रशिक्षण दिया गया।
उपस्थित आगत कार्यकर्ताओं ने भी अपने पंचायत और बूथ स्तर पर आने बाली समस्याओं से प्रदेश के नेताओं को अवगत कराया जिसका समाधान यथोचित तरीके से किया गया।
क्या कहती हैं पूर्व विधायक 
मौके पर बीएलए सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह धर्मराज सहनी विजय सिंह ब्रजेश कुमार प्रिंस सुनील सिंह मिथलेश झा रामस्वरूप पासवान मो जफर पंचायत अध्यक्ष नीरज कुमार दिनेश महतो पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह झरीलाल तांती अभिजीत कुमार आलोक कुमार मो अशरफ शंभु साह अशोक साह असगर इमाम डाबर ख़ान सुरेंद्र महतो अनिल सिंह मो जावेद बालेश्वर महतो भानु सिंह सहित स्थानीय नेता आलोक जग्गा मोहित सिंह कुशमेश कुमार  संजीव सिंह गीता प्रसाद सिंह जयप्रकाश गुप्ता कमल किशोर पोद्दार अर्जुन पोद्दार अमित शाह मुकेश प्रियदर्शी पप्पू सिंह रामपदारथ यादव चंदन कुमार कुमार रत्नेश टुल्लू नीरज कुमार आनंद प्रेम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles