उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के समर कार्निवल कैंप  में बेटियों का जोश एवं छात्रों का दिखा शानदार जलवा

छात्राओं के उत्साह एवं आत्मविश्वास ने दर्शकों का दिल जीत लिया 
बेगूसराय । उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के समर कार्निवल कैंप में बेटियों का जोश एवं छात्रों का शानदार जलवा देखने को मिला। खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह अनुशासन एवं खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से बालिका खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया और यह साबित किया कि बेटियाँ भी किसी से कम नहीं हैं। गुरुवार के संध्याकालीन सत्र में आयोजित जूनियर बॉयज क्रिकेट फाइनल में सैफायर हाउस ने रूबी हाउस को 17 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सैफायर हाउस ने 12 ओवर में 124 रन बनाए जबकि रूबी हाउस 107 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए देवनीत कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
वहीं सीनियर बॉयज फुटबॉल फाइनल में एमेरल्ड हाउस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रूबी हाउस को हराकर खिताब अपने नाम किया। गर्ल्स वॉलीबॉल फाइनल में टोपाज़ एवं एमेरल्ड हाउस की संयुक्त टीम ने सैफायर एवं रूबी हाउस की संयुक्त टीम को पराजित कर शानदार जीत हासिल की। छात्राओं के उत्साह एवं आत्मविश्वास ने दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देते हैं। प्रधानाचार्य सीमांतो राय ने विद्यार्थियों के अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडेय गार्गी चौधरी विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण विभू ओझा अभिनव कुमार तारकेश्वर झा अमित सिंह सहित विद्यालय के वरीय शिक्षक हीरा राय संस्कृत विभागाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी कमल परियार सूर्यवंश यादव आनंद कुमार अनिल तांती गौरव आनंद संतोष यादव शैलेंद्र सिंह अतुल्य कुमार  नेहा झा सोनी संभावना कुमारी रवीना रंजन  प्रतिमा कुमारी एवं विद्यालय परिवार के सभी कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles