एनडीए का विशाल जिला सम्मेलन आज, धबौली स्थित अयोध्या कर्पूरी चरण महाविद्यालय में पांचो घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष का होगा जुटान 

2025 फिर से नीतीश के संकल्प के साथ हम सभी घटक दल मैदान में हैं एकजुट 
बेगूसराय। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए घटक दलों ने अभी से चुनावी तैयारी शुरू कर दी है और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए बिहार के अलग अलग जिलों में लगातार जिला सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में धबौली स्थित अयोध्या कर्पूरी चरण महाविद्यालय में एनडीए के द्वारा विशाल जन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना बताई जा रही है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा की 2025 फिर से नीतीश के संकल्प के साथ हम सभी घटक दल मैदान में एकजुट है। एनडीए जिला सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार आरएलएम के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी मुख्य रूप से शामिल होने के लिए आ रहे हैं। वही इस कार्यक्रम में राज्य खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एनडीए के सभी विधायक एमएलसी पूर्व विधायक एवं प्रत्याशी सहित सभी पार्टी के जिलाध्यक्ष नेता एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान ने कहा कि यह सम्मेलन काफी ऐतिहासिक होगा। हम जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार ने सभी लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। आरएलएम के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हमारी एकजुटता को देखकर विरोधी अभी से ही पस्त है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन पप्पू ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन के 12:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष के जोरदार स्वागत की तैयारी सभी दलों के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में की जा रही है। जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने जानकारी दी की प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जेसीबी से पुष्प वर्षा की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर धबौली मैदान में मंच एवं पंडाल की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है जिसमें पंडाल के अंदर लगभग हजारों लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं के सुविधाओं को देखते हुए भोजन पानी नाश्ता की भी समुचित व्यवस्था की गई है। सदर एसडीओ एवं सदर डीएसपी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया एवं सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles