लालू परिवार को शिक्षा से कुछ वास्ता नहीं इसलिए है ज्ञान का अभाव: संजय 

पंचायत के हरेक बूथ पर 10 सक्रिय कार्यकर्त्ता साथी को तैयार करें अविलंब
बेगूसराय। आगामी बिधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता जन संवाद कार्यक्रम नावकोठी प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत में प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया बाबा केशरी नंदन मिश्र के आवास पर आयोजित की गई।
जिसमें नावकोठी प्रखंड जदयू के कार्यकर्ताओं से अपने पार्टी संगठन को मजबूत रखने पर जोड़ देतें हुए सभी पंचायत के हरेक बूथ पर 10 सक्रिय कार्यकर्त्ता साथी को तैयार कर अविलंब जमा करने का निर्देश दिया गया। और  आप सभी पंचायत के सम्मानित पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड के सभी सम्मानित कार्यकर्ता साथी ससमय बूथ कमिटी तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौपने का आग्रह किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बखरी बिधानसभा प्रभारी अजय मंडल ने कहा राजद के ग्रस्त मानसिकता के बहकावे में नहीं आएगी जनता।
प्रखंड प्रभारी सचिव संजय सिंह ने कहा लालू परिवार को शिक्षा से कुछ वास्ता नहीं इसलिए है ज्ञान का अभाव और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठ बोलकर दुष्ट प्रचार करना राजद की पुरानी कार्य संस्कृति है। लालू परिवार की प्राथमिकता केवल स्वयं की तरक्की और विकास तक सीमित है जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समूचे बिहार वासियों को अपना परिवार मानकर लोक कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य करते हैं। हमारे नेता ने अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा ना कि चरवाहा बनाया नीतीश कुमार की नीति का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। किसानो को स्वालंबी बना रही है सरकार। मौके पर प्रखंड के सभी पंचायत के अध्यक्ष एवं कार्यकारणी सदस्य विमलेश रजक भुवनेश्वर कुमार हरिनंदन धर्मवीर राजेंद्र पासवान विजय शंकर गोपाल महतो मनोज महतो अनिल महतो पूर्व मुखिया जयजयराम महतो सुभाष मिश्रा चंद्रशेखर शाह कृष्णा नंदन महतो शाह आलम मौजूद रहे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles