अमृत परियोजना के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन का किया गया आयोजन 

बेगूसराय। प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना के तीसरे चरण का आयोजन शाहपुर दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में पोखर की सफाई के साथ की गई। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की असीम कृपा से निरंकारी मिशन के तत्वाधान में अमृत परियोजना के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन का आयोजन किया गया। संत निरंकारी मिशन बेगूसराय ब्रांच के मीडिया सहायक रमेश भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि या परियोजना समूचे भारतवर्ष के लगभग 1500 से भी अधिक स्थानों के 900 शहरों के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने का विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है जिससे कि आने वाली पीढियां को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके। बेगूसराय ब्रांच के मुखि पूज्य दशरथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल निकायों की स्वच्छता और स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहन करना है। बाबा हरदेव सिंह महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाएं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पौधरोपण रक्तदान शिविर  जैसी योजनाओं को क्रिया निर्वाचित निमित्त रूप को संचालित कर रहा ह। निसंदेह निरंकारी मिशन की ऐसी कल्याणकारी योजनाएं पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को सुंदर बनाने के लिए एक प्रशासनीय एवं सराहनीय काम है जिस पर चलकर धरती को और अधिक स्वच्छ निर्मल एवं सुंदर बनाया जा सकता है सेवादल के संचालक अमित शिक्षक राजेश कुमार की देखरेख में दर्जनों सेवा दल के नौजवान भाई बहनों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम में शाहपुर पंचायत के मुखिया महेश राय पूर्व मुखिया शारदानंद सिंह वर्तमान सरपंच रंजीत भगत पूर्व सरपंच भवन सिंह सहित विनोद दास ग्रीन कुमार मनोज जी रितेश कुमार बहन आशा रामसेवक देवेंद्र शिबू  मुकेश इत्यादि महात्मा मौजूद थे।

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles