बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई 

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर किसी एक जाति समुदाय के नही बल्कि सभी वर्गों के लिए आदर्श थे
बेगूसराय। बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में सदर प्रखंड अध्यक्ष अबध शर्मा नागर व जिला युवाध्यक्ष पंकज राय की अध्यक्षता में उनके तौल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता अरुण कुमार महतो ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की तौल चित्र पर पुष्प अर्पित कर  कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर किसी एक जाति समुदाय के नही बल्कि सभी वर्गों के लिए आदर्श थे और हमारी पार्टी उनके आदर्शों पर बताए हुए मार्गो पर चल रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार 20 बर्षो से उनके आदर्श पर चलकर पिछड़ा अतिपिछड़ा  महिला एवं अनुसूचित वर्ग के लोगो को अधिकार दिलाने के लिए उनके पद चिन्हों पर चलकर बिहार के हर क्षेत्र में हर सेक्टर में विकास कर रहे हैं। आज इस जयंती के संध्या पर पार्टी के साथी नेतागण बाबा साहेब के विचारों को मानने वाले साथी संध्या में अपने अपने घर पर दीप  जलाकर दीपोत्सव के रूप में इस जयंती को महोत्सव के रूप मे मनाएंगे। मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार पप्पू युवा नगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता जदयू नेता बबलू पासवान युवा महासचिव आदित्य कुमार अनमोल  चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर पासवान सिकन्दर महतो दयानंद शर्मा सहित अन्य जदयू के साथी मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS &  ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles