सुश्री शिंदे ने कहा : हमारे महाराष्ट्र में बिहार से जुड़े ढेरों पदाधिकारी मिलते हैं और यहां के लोगों से मिला अद्भुत स्नेह पाकर मन हुआ गदगद

बिहार में शिक्षा की स्थिति दयनीय रोजगारपरक शिक्षा का अभाव आधारभूत संरचनाओं की कमी
बेगूसराय। शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम कॉंग्रेस पार्टी और सदर की पूर्व विधायक अमिता भूषण के नेतृत्व में सदर प्रखंड रजौड़ा स्थित एक उत्सव महल में आयोजित किया गया। शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा और कार्यक्रम की अतिथि के तौर पर आई सोलापुर महाराष्ट्र की सांसद का जादू कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं पर सर चढ कर बोला। युवाओं और महिलाओं की बड़ी उपस्थिति के बीच कार्यक्रम अनुशासित और निर्धारित प्रारूप से चला।  राजनैतिक औपचारिकताओं के पश्चात प्रणीती शिंदे ने दर्जनों युवाओं के शिक्षा संबंधी कौतुहल और उनके संशय का जवाब देते हुए उनसे संवाद किया। युवाओं ने जहां बिहार में शिक्षा की दयनीय स्थिति रोजगारपरक शिक्षा का अभाव आधारभूत संरचनाओं की कमी जैसे मुद्दे उठाए वहीँ जीविका से जुड़ी महिलाओं सफाई कर्मचारी आदि ने अपने वेतनमान का मुद्दा उठाया। जाती जनगणना से जुड़े मुद्दे भी उठे जिसका जवाब शिंदे ने बेहतर तरीके से दिया।
श्रीमती भूषण कार्यक्रम कि सफलता से उत्साहित दिखी 
श्रीमती भूषण भी कार्यक्रम कि सफलता से उत्साहित दिखी और सुश्री शिंदे सहित उपस्थित लोगों के प्रति अपना आभार जताया। सुश्री शिंदे ने बिहार और बिहार के युवाओं की जी भरकर तारीफ की और कहा की हमारे महाराष्ट्र में बिहार से जुड़े ढेरों पदाधिकारी मिलते हैं और  यहां के लोगों से मिला स्नेह अद्भुत है। संबाद कार्यक्रम के पाश्चात अम्बेदकर नगर भर्रा गाँव में सुश्री शिंदे ने दलित संबाद भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकांत राय और संचालन जावेद जाफरी और मुकेश प्रियदर्शी ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष अभय कुमार सर्जन पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह अभिषेक सिंह बृजेश कुमार प्रिंस  प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ओम प्रकाश सिंह धर्मराज सहनी अभास झा महिला अध्यक्ष गायत्री देवी रजनी देवी जय प्रकाश सह नीरज तांती हारुन रशीद रामानंद सिंह नंद किशोर सिंह नारायण सिंह युवा अध्यक्ष राहुल कुमार विजय राय हरेराम सिंह डॉ अजित सोहित तांती भोला चौधरी गुलशन आरा गुनगुन कुमारी सोनम  गोविंद बृजेश सहनी शशिभूषण लक्ष्मी कुमारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
CONTACT FOR NEWS &  ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles