
संविधान की सुरक्षा के लिये एकजुटता की अपील : अमिता
समाजवाद धर्मनिरपेक्षतावाद और संविधानवाद ही इस खतरे से हमें और देश को बचा सकता है
बेगूसराय। संविधान सुरक्षा संवाद कार्यक्रम का वृहत स्तर पर आयोजन प्रदेश कॉंग्रेस के निर्देश पर चल रहे न्याय संवाद की कड़ी में जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा बरौनी प्रखंड के निंगा पंचायत में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक अमिता भूषण के दिशानिर्देशों के अनुरूप अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शेख मोहम्मद जफर की देख रेख में हुआ जिसमें बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह पंचायत अध्यक्ष मो जावेद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब मो उमैर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहतरमा फौजीया राणा जो प्रसिद्ध शायर मुनबबर राणा की सुपुत्री हैं दलित नेता नागेंद्र पासवान विकल दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कामरान सहगल पूर्व विधायक श्रीमती भूषण ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। फौजिया राणा ने जहां शायराना अंदाज में लोगों को संविधान पर आसन्न खतरे के प्रति आगाह किया वही उमर खां ने बताया कि आज मुल्क की हालत ऐसी कर दी गई है जहां लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं संस्थाओं को सरकारी टूल की तरह ईस्तेमाल किया जा रहा है। लोकतांत्रिक परम्परा का यह स्वरुप संविधान सम्मत नही है आज राहुल गांधी इसी के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं ताकि संविधान में लोगों को मिले अधिकार की रक्षा हो सके। श्रीमती भूषण ने लोगों से संविधान की सुरक्षा के लिये एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि समाजवाद धर्मनिरपेक्षतावाद और संविधानवाद ही इस खतरे से हमें और देश को बचा सकता है। संवाद को पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह नारायण सिंह पवन कुमार युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार विचार विभाग के प्रदेश संयोजक अमित कुमार हारुन रशीद मिन्हास जीआदि ने भी संबोधित किया। मौके पर सभा में सोशल मीडिया के कुशमेष शांडिल्य मोहित कुमार किसान नेता बद्री सिंह श्रीं कांत राय जय प्रकाश गुप्ता मो कैसर पहलवान जी मो मिन्हास राजेन्द्र यादव उमेश पासवान नित्यानंद राय राम उद्गार ठाकुर अख्तर अली फिरदौस खान असलम आमिर आदि की भी प्रभावी भूमिका रही। मंच संचालन मुकेश प्रियदर्शी ने किया।

CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987