
सराहनीय पहल : सामाजिक संस्था पैगाम ए अमन ने श्रद्धालुओं के लिए लगाया पेयजल स्टॉल
श्रद्धालुओं ने की संस्था के पुनीत कार्य की सराहना
बेगूसराय। सामाजिक सौहार्द भाईचारे और मोहब्बत की खूबसूरती बिखेरने वाली सामाजिक संस्था पैगाम ए अमन ने इस साल भी सामाजिक सरोकार के अपने अभियान को गति देते हुए शहर के ट्रैफिक चौक और नगर निगम चौक में शुद्ध पेय जल का स्टॉल लगाया है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले की चर्चित सामाजिक संस्था पैगाम ए अमन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए शहर के कई महत्वपूर्ण जगहों पर शुद्ध पेय जल का स्टॉल लगाकर नेक पहल की है।
प्यासे के लिए सहज उपलब्ध जल देवद्रव्य से कम नहीं होता : संजय
संस्था के संरक्षक सह ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ संजय कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए आदिशक्ति मां भगवती के इस अनुष्ठान के अवसर पर आयोजित दुर्गा मेला के दौरान सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए सामाजिक एकता का परिचय दें। प्यासे के लिए सहज उपलब्ध जल देवद्रव्य से कम नहीं होता है। मेला घूमने के लिए आए श्रद्धालुओं को अगर हमारे संगठन की इस कोशिश से तृप्ति मिलती है तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्था पैगाम ए अमन जन सरोकार से जुड़ी हुई है जो वर्ष भर जिले के विभिन्न इलाकों में इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर जनसेवा को अपनी जिम्मेवारी समझती है। संस्था और जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मो अध्यक्ष ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब को अक्षुण्ण रखकर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाली संस्था पैगाम ए अमन के प्रत्येक सदस्य बधाई के पात्र हैं।
शहर के विभिन्न चिन्हित जगहों पर शुद्ध पेय जल स्टॉल के उद्घाटन के मौके पर संस्था के संरक्षक डॉ संजय कुमार अध्यक्ष मो अहसन पूर्व महापौर आलोक कुमार अग्रवाल एमआरजेडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमित कुमार अरुण कुमार मदन प्रसाद सिंह मो अहमद बुशरा नजीर सहित अन्य मौजूद थे।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987











