होली के मुबारक मौके एवं पवित्र रमजान पर पैगाम-ए-अमन ने दावत-ए-इफ्तार एवं होली मिलन समारोह का किया आयोजन 

हिंदू अगर हिंदुस्तान के शरीर हैं तो मुसलमान उनकी आत्मा हैं : संजय 
बेगूसराय। सामाजिक सौहार्द भाईचारे और मोहब्बत की खूबसूरती बिखेरने वाली सामाजिक संस्था पैगाम-ए-अमन ने पवित्र रमजान एवं होली के मुबारक मौके पर हर साल की तरह इस साल भी शहर के एक विवाह भवन में  दावत-ए-इफ्तार एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
होली और रमजान के पाक मौके पर आयोजित इस अद्भुत समारोह में हिन्दू और मुस्लिम धर्मावलंबियों की मौजूदगी ने यह दर्शाया कि वीभत्स राजनीति से उत्पन्न नफरत के इस माहौल में भी अमनपसंद लोगों ने आपसी भाईचारे प्यार मोहब्बत स्नेह और सहयोग की बुनियाद पर लोकतांत्रिक देश हिंदुस्तान के उपवन के फूलों को मुरझाने से बचाए रखा है। होली के उत्साह और उमंग से सराबोर एक दूसरे ने जब मौजूद रोजेदारों को रंग अबीर और गुलाल लगाकर शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया तो आपसी भाईचारे और सौहार्द्र की भावना से स्पंदित हो उठा।
संस्था के संरक्षक सह ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ संजय कुमार ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखकर ही हम एक सुंदर और आदर्श समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू अगर हिंदुस्तान के शरीर हैं तो मुसलमान उनकी आत्मा हैं। हम सब मिलजुलकर एक दूसरे के दुख सुख उत्सव और शोक के सहभागी बनते हैं तो हमारे मातृ देश का आंगन सदैव खिलखिलाता रहेगा।
कमिटी सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मो अहसन ने भाव विह्वल होते हुए कहा कि गंगा जमुनी तहजीब को अक्षुण्ण रखकर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाली संस्था पैगाम-ए-अमन के प्रत्येक सदस्य बधाई के पात्र हैं। हमारी यह कोशिश है कि नई पीढ़ी भी इस तरह के आयोजन से प्रेरित होकर आपसी भाईचारे एकता और सौहार्द को बरकरार रखते हुए सुंदर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे।
मौके पर पैगाम ए अमन कमिटी के संरक्षक डॉ नलिनी रंजन सिंह आलोक कुमार अग्रवाल अधिवक्ता मंसूर आलम नसीम अहसन महिला संयोजक डॉ बुशरा नज़ीर मीडिया प्रभारी रविश कुमार संयोजक डॉ राहुल कुमार डॉ अमित डीटीओ सदर डीएसपी अमन कुमार पांडे डीएसपी मुख्यालय सदर एसडीएम प्राचार्य एमआरजेडी कॉलेज उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा सचिव डॉ अमित गौरव संयोजक अरुण कुमार पासवान कोषाध्यक्ष मो इमरान सर्जन डॉ रामयतन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles