
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि मंत्री ने महिला कृषकों को किया सम्मानित
महिलाएं कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही
बेगूसराय। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री राम कृपाल यादव द्वारा जिला अतिथि गृह के सभागार में महिला कृषकों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। आत्मा के नवाचार क्षेत्र से जुड़ी 10 महिला कृषकों तथा कृषि प्रसार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सहित कुल 11 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिला कृषकों द्वारा डच रोज की खेती मधु उत्पादन एवं प्रसंस्करण स्ट्रॉबेरी उत्पादन पपीता उत्पादन जैविक उत्पाद मिलेट आधारित प्रसंस्कृत उत्पाद सहित विभिन्न नवाचारी कृषि गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।कृषकों के अपने उत्पाद का सप्रेम भेंट से मंत्री हुए गदगद

महिला कृषकों द्वारा अपने उत्पादों सहजन ओल नींबू केला हल्दी रेड कैंडी आलू पापड़ दही रागी आटा स्ट्रॉबेरी फूल पपीता अमरूद मधु के उपहार स्वरूप सप्रेम भेंट पाकर काफी सराहना किए। उन्होंने महिला कृषकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। सभी महिला कृषकों से बारी बारी से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा कृषि गतिविधियों से जुड़े उनके अनुभवों और आने वाली समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। मौके पर कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक मुंगेर प्रमंडल मुंगेर शैलेश कुमार जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक रंजन जिला उद्यान पदाधिकारी अमरजीत राय उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण न्यूटन कुमार सहायक निदेशक पौधा संरक्षण रीमा कुमारी सहायक निदेशक रसायन डॉ शालिनी कुमारी उप परियोजना निदेशक आत्मा अजीत कुमार पीयूष कुमार सहित जिले के सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987











