
माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन : नन्हे सपनों को मिली नई उड़ान
प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने पहनी ग्रेजुएशन कैप और नए सत्र 2026-27 के लिए पेरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित
18 मार्च से शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाएं विद्यालय परिसर में प्रारंभ
बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीनियर केजी के बच्चों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर उनके शैक्षणिक जीवन के पहले महत्वपूर्ण पड़ाव को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों को यह प्रेरणा देना था कि उनके सपने छोटे नहीं बल्कि बहुत बड़े हैं और उन्हें आगे भी शिक्षा की नई ऊँचाइयों को छूना है। इस अवसर पर विद्यालय में पीजी से सीनियर केजी तक के अभिभावकों के लिए पेरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की रूपरेखा से अवगत कराया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि आगामी सत्र में शिक्षकों की जिम्मेदारियाँ बच्चों के समग्र विकास की प्रक्रिया तथा अभिभावकों के सहयोग की भूमिका क्या होगी। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि नए शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाएँ 18 मार्च से विद्यालय परिसर में प्रारंभ होंगी।
प्राचार्या डॉ शीतल देवा ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच अच्छा तालमेल होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ समय बिताने और उन्हें अच्छे संस्कार देने पर विशेष जोर दिया। निदेशक डॉ मनीष देवा ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होती है। उन्होंने कहा कि माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में शिक्षा के साथ साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों और ग्रेजुएशन समारोह ने सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों ने विद्यालय के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध है। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले सत्र में भी उनके बच्चों को इसी प्रकार उत्कृष्ट शिक्षा और विकास के अवसर मिलते रहेंगे।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987











