एनडीए सरकार की छह माह पूर्ण हुए नहीं दिख रहा विकास की राह : डॉ सोनू शंकर 

सारी घोषणाएं चुनावी जुमले परिवारवाद में
सिमटी सरकार
बेगूसराय में 05 जून को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 

 बेगूसराय । बिहार में चुनाव के छह महीने पूरे हो गए सरकार भी बन गई लेकिन सरकार जो वायदे किए थे चाहे वो एक करोड़ नौकरी जमीन महिला सुरक्षा की बात कर ले चाहे जंगल राज वापस की बात जो लालू जी के समय की बात कहते थे तो जंगलराज फिर से वापस हो रहा है। ये बातें एनडीए सरकार के छह महीने पूरे होने पर चुनावी वायदे को धरातल पर नहीं दिखता देख जनसुराज के जिलाध्यक्ष सोनू शंकर ने शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता कर बताया। उन्होंने बताया कि सरकार हर एंगल से विफल दिख रही है चाहे नीट छात्रा के मामले में सीबीआई जांच का चार्ज शीट पेश नहीं किया गया क्या कारण है। महिलाओं को जो दो लाख रुपए देने के वायदे किए थे कहां है मैं यह कहना चाहता हूं कि कितने महिलाओं को आपने दस दस हजार रुपए दिया है और आपके कार्यकाल का छह महीने पूरा हो गया है। सरकार जो भी वायदा किया वो पूरा नहीं कर रहा है तो हमलोग जनता के बीच में उसको पहुंचाएंगे कि आपसे जो वायदा किया था वो सिर्फ चुनावी जुमला था वर्तमान समय में धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है। इसके लिए जनसुराज सड़क से लेकर जिस तरह से हो संघर्ष करेंगे। मेरे जिलाध्यक्ष बनने के बाद लगातार जिले में समिति बनाई जा रही है और पूर्व के कार्यकाल को छोड़ अभी एकदम उससे अलग हो रहा है। जो जनसुराजी दिल से है उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और 5 तारीख को प्रशांत किशोर आ रहे हैं उसके लिए 500 लोगों की कमेटी का गठन कर उनके सामने प्रस्तुत करना है। जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी ने छलावा किया है पूरे बिहार में जन आंदोलन की लड़ाई जनसुराज लड़ रहा है।

आर्थिक रूप से बिहार सरकार दीवालिया घोषित हो चुका है : संजय गौतम

प्रदेश महासचिव संजय गौतम ने कहा कि छह महीने पूर्व विधानसभा के चुनाव में एनडीए द्वारा जो वायदा किया गया था माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि 2 करोड़ महिलाओं को दो दो लाख रूपए देकर हम रोजगार देंगे सरकार फेल हो गई। सिर्फ दस दस हजार रुपए देकर एक करोड़ 40 लाख महिलाओं को चुनाव के समय में आचार संहिता का उल्लंघन कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर सत्ता में आ गई लेकिन कोई महिलाओं को रोजगार नहीं मिल पाया। बिहार के अंदर एनडीए परिवार के खिलाफ में लालू यादव के खिलाफ में आवाज उठाता था कि लालू जी परिवारवाद कर रहे हैं आज एनडीए के द्वारा ये परिवारवाद उससे भी बढ़कर हो गया कि सदन में शीर्षस्थ नेतृत्वकर्ता के दो बेटे जो किसी सदन के सदस्य नहीं हैं बिना कुछ किए सदन में अपनी अच्छी स्थान पकड़ लिए। आर्थिक रूप से बिहार सरकार दीवालिया घोषित हो चुका है और जनता पर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा स्टाम्प ड्यूटी में बढ़ोत्तरी कर जनता पर आर्थिक बोझ के दे रहा है।

सही राजनेता वही है जो आपके लिए आपके सम्मान और आपके क्षेत्र के विकास के लिए लड़े : डॉ मृत्युंजय चेरियाबरियारपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि प्रेसवार्ता का मकसद यही है कि सरकार ने विगत छह महीने में क्या किया है चुनाव के समय बातें बड़ी बड़ी हुई मगर धरातल पर कुछ दिख नहीं रहा है। और आपने देखा होगा कि जनसुराज भले ही विपक्ष में न हो लेकिन सही राजनेता वही है जो आपके लिए आपके सम्मान के लिए और आपके क्षेत्र के विकास के लिए लड़े। मौके पर लोकसभा प्रभारी रजनीश कुमार जिला महासचिव मजहर अली प्रवक्ता प्रमोद पाठक रूपम कुमारी त्रिभुवन राय कमला देवी युवा अध्यक्ष अगम कुमार अजीत गौतम रामनंदन पासवान राजेंद्र मल्लिक भोला पाठक सहित अन्य मौजूद थे।

CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles