
शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, रचनात्मक गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती है : सुमन सौरभ
नन्हे हाथों की रचनात्मकता ने जीता दिल, जूस एवं सलाद प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र
बेगूसराय । उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कार्निवल कैंप के अंतिम चरण में प्रातःकालीन सत्र में आयोजित जूस मेकिंग एवं सलाद मेकिंग प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर बच्चों की सृजनात्मकता कलात्मक प्रतिभा एवं नवाचारपूर्ण सोच का जीवंत मंच बन गया जहां विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति को स्वाद स्वास्थ्य और सौंदर्य के अद्भुत संगम के रूप में प्रस्तुत किया। कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं ने जूस मेकिंग प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने मैंगो जूस पोमेग्रेनेट जूस ऑरेंज जूस मिक्स फ्रूट जूस बादाम शेक पिस्ता शेक चॉकलेट शेक सहित अनेक पौष्टिक एवं स्वादिष्ट पेय पदार्थ तैयार कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित सलाद मेकिंग प्रतियोगिता रचनात्मकता का अद्भुत उदाहरण बनकर उभरी।
टोपाज़ सैफायर रूबी एवं एमेरल्ड हाउस के प्रतिभागियों ने विभिन्न फलों एवं सब्जियों से आकर्षक कलाकृतियां आकाश मिसाइल सिस्टम प्राकृतिक दृश्य पुष्प सज्जा राष्ट्रीय प्रतीक स्वास्थ्य संदेश एवं कलात्मक डिजाइनों का निर्माण कर अपनी कल्पनाशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। जूस मेकिंग प्रतियोगिता के निर्णायक हीरा राय संस्कृत विभागाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी आनंद कुमार रहे जबकि सलाद मेकिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी विभू ओझा एवं कमल परियार ने किया। निर्णायकों ने स्वाद पोषण मूल्य स्वच्छता कलात्मक प्रस्तुति नवाचार एवं टीमवर्क जैसे विभिन्न मानकों पर प्रतिभागियों का सूक्ष्मता एवं निष्पक्षता के साथ मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में प्रत्येक हाउस के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए कड़ा मुकाबला प्रस्तुत किया। विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ ने कहा कि आज बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है। रचनात्मक गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सीमांतो राय ने कहा कि समर कार्निवल कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का उत्कृष्ट मंच बन गया है। विद्यार्थियों ने जिस उत्साह अनुशासन एवं सृजनात्मक सोच का परिचय दिया है वह विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं बच्चों की अथक मेहनत ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। समर कार्निवल कैंप विद्यार्थियों के लिए केवल एक आयोजन नहीं बल्कि प्रतिभा रचनात्मकता खेल भावना आत्मविश्वास एवं जीवन कौशल के विकास का एक प्रेरणादायक उत्सव बनकर उभरा है।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











