
उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ, सफायर हाउस ने लहराई विजय पताका
निदेशक ने कहा- खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास अनशासन नेतत्व क्षमता एवं संघर्षशीलता का विकास करते हैं
बेगूसराय । जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक अंतर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साह उमंग अनुशासन एवं खेल भावना के प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के सफायर हाउस एमेरल्ड हाउस टोपाज हाउस एवं रूबी हाउस के छात्र छात्राओं ने क्रिकेट फुटबॉल वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की खेल भावना अनुशासन टीमवर्क एवं प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सफायर हाउस एवं रूबी हाउस के बीच खेला गया जिसमें सफायर हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से विजय प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की। सत्यम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहा। सीनियर फुटबॉल फाइनल में एमेरल्ड हाउस ने रूबी हाउस को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया इस मुकाबले में आयुष कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीनियर वॉलीबॉल फाइनल में एमेरल्ड हाउस ने टोपाज हाउस को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। फाइनल में हर्ष कुमार को सम्मानित किया गया। जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में भी सफायर हाउस का दबदबा कायम रहा और फाइनल मुकाबले में टीम को विजय दिलाने वाले देवमीत कुमार को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में अपनी निरंतरता प्रभावशाली बल्लेबाजी उत्कृष्ट खेल भावना एवं अद्भुत प्रतिभा का परिचय देने वाले शांतनु कुमार को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। जूनियर फुटबॉल फाइनल में सफायर हाउस ने टोपाज हाउस को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैच में दो गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित करने वाले केशव कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं गर्ल्स कबड्डी फाइनल में शांभवी कुमारी गर्ल्स क्रिकेट फाइनल में वैष्णवी कुमारी तथा गर्ल्स वॉलीबॉल फाइनल में प्रियांशी कुमारी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मानित हुईं। समारोह के दौरान समर कार्निवल के अंतर्गत आयोजित सलाद मेकिंग प्रतियोगिता एवं जूस मेकिंग प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास अनशासन नेतत्व क्षमता एवं संघर्षशीलता का विकास करते हैं। शिक्षा के साथ साथ खेल गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सिमोंतो राय ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमें लक्ष्य के प्रति समर्पण कठिन परिश्रम और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडे उप प्रधानाचार्या गार्गी चौधरी विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण विभु ओझा अभिनव कुमार तारकेश्वर झा अमित कुमार सिंह तथा वरीय शिक्षक हीरा राय आनंद कुमार सूर्यवंश यादव अनिल कुमार तांती शैलेंद्र सिंह सूरज द्विवेदी गौरव आनंद संतोष यादव बबलु पासवान सोनी कुमारी एवं संभावना कुमारी रवीना रंजन प्रतिमा कुमारी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











