आगाज : प्रथम पंचायत विकास दिवस आज, ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने का प्रभावी माध्यम : डीएम

पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में ग्राम सभा के सभी सदस्य लेंगे भाग  
बेगूसराय । ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सतत एवं समावेशी विकास की गति देने का प्रभावी माध्यम है पंचायत विकास दिवस। इसी कड़ी को बढावा देने के लिए प्रथम पंचायत विकास दिवस की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में रविवार को आयोजित होने वाले प्रथम पंचायत विकास दिवस का विषय थीम महिला हितैषी ग्राम पंचायत निर्धारित किया गया है। पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में ग्राम सभा के सभी सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की संचालित योजनाओं एवं आगामी विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों की चयनित थीमों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत विकास दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा स्वास्थ्य शिक्षा पोषण आजीविका सामाजिक सुरक्षा एवं महिलाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। पंचायत स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने तथा सतत एवं समावेशी विकास को गति देने का प्रभावी माध्यम है। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता जिला भू अर्जन पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी डीटीओ सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने वीसी के माध्यम से भाग लिया।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles